आगामी जिला पंचायत चुनाव को लेकर SDPI पदाधिकारियों का बहराइच दौरा

आगामी जिला पंचायत चुनाव को लेकर SDPI पदाधिकारियों का बहराइच दौरा

इन्हे भी जरूर देखे

आगामी जिला पंचायत चुनाव को लेकर SDPI पदाधिकारियों का बहराइच दौरा

बहराइच,–:– सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) ने आगामी जिला पंचायत चुनाव के मद्देनज़र अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है।

इसी क्रम में दिनांक 11 फरवरी 2026 को पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जनपद बहराइच के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।

दौरे के दौरान पदाधिकारियों ने स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं आम नागरिकों से मुलाकात कर संगठन की मजबूती, चुनावी रणनीति तथा जनहित के प्रमुख मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

जनसंपर्क कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश महासचिव मोहम्मद नदीम ने कहा कि SDPI आगामी जिला पंचायत चुनाव पूरी मजबूती, ईमानदारी और जनसमर्थन के बल पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य क्षेत्र में विकास, पारदर्शिता और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देना है।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद रियाज़, जिला अध्यक्ष मोहम्मद शुऐब, नानपारा विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद आज़म सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भवदीय
अब्दुल वहीद
मीडिया प्रभारी
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI)
जनपद – बहराइच

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read