मातृ-पितृ दिवस पर भावनाओं की अनूठी अभिव्यक्ति

मातृ-पितृ दिवस पर भावनाओं की अनूठी अभिव्यक्ति

इन्हे भी जरूर देखे

मातृ-पितृ दिवस पर भावनाओं की अनूठी अभिव्यक्ति

छुरा/गिधनी–:–सेंट जॉन्स इंग्लिश मीडियम स्कूल छुरा में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित
छुरा नगर के प्रतिष्ठित सेंट जॉन्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में मातृ-पितृ दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।इस अवसर पर विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया, जिससे कार्यक्रम स्थल उत्सवमय दिखाई दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, कविता पाठ एवं लघु नाटिका की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से माता-पिता के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को अभिव्यक्त किया।बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों को भावुक कर दिया तथा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।विद्यालय प्राचार्य बिंदु जार्ज जेकब ने अपने उद्बोधन में कहा कि माता-पिता बच्चों के जीवन के प्रथम गुरु होते हैं।उनके मार्गदर्शन एवं संस्कार से ही बालकों का सर्वांगीण विकास संभव है।उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में पारिवारिक मूल्यों एवं कृतज्ञता की भावना का विकास होता है।
कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों के लिए भी विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएं एवं गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें उन्होंने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।अंत में उप प्राचार्य लोवित रत्नाकर ने विद्यालय परिवार द्वारा सभी अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read