टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक जीत, छत्तीसगढ़ टेनिस एसो के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा बोले-– यह जीत हर भारतीय के लिए उत्सव

टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक जीत, छत्तीसगढ़ टेनिस एसो के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा बोले-– यह जीत हर भारतीय के लिए उत्सव

इन्हे भी जरूर देखे

टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक जीत, छत्तीसगढ़ टेनिस एसो के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा बोले-– यह जीत हर भारतीय के लिए उत्सव

रायपुर–:–15 फरवरी 2026। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे देश में जहां भक्ति और आस्था का वातावरण रहा, वहीं क्रिकेट के मैदान से आई ऐतिहासिक जीत की खबर ने देशवासियों का उत्साह दोगुना कर दिया। श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए टी-20 विश्व कप मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त देते हुए शानदार जीत दर्ज की।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

श्री होरा ने कहा,
“भारतीय टीम ने जिस संयम, रणनीति और जुझारूपन का परिचय दिया, वह काबिले-तारीफ है। हमारे खिलाड़ियों ने दबाव के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान पर 61 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज की और देश का मान बढ़ाया है। यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व, उत्साह और आत्मविश्वास का क्षण है।”

उन्होंने आगे कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि राष्ट्र भावना को मजबूत करने का माध्यम भी है। भारतीय टीम की यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन की ओर से महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों को इस यादगार विजय के लिए हार्दिक बधाई देते हुए आगामी मुकाबलों में भी इसी प्रकार के उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
महाशिवरात्रि के पावन दिन पर मिली यह जीत देशवासियों के लिए दोहरे उत्सव का अवसर बन गई।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read