आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 पत्थर्री में उत्साहपूर्वक मनाया गया वजन त्योहार

आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 पत्थर्री में उत्साहपूर्वक मनाया गया वजन त्योहार

इन्हे भी जरूर देखे

आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 पत्थर्री में उत्साहपूर्वक मनाया गया वजन त्योहार


छुरा–:–पत्थर्री के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 में बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु “वजन त्योहार” का आयोजन उत्साह पूर्वक किया गया। कार्यक्रम में बच्चों का वजन मापकर उनके स्वास्थ्य की जांच की गई तथा अभिभावकों को संतुलित आहार और पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।इस अवसर पर जिला पंचायत कृषि सभा पति लेखराज ध्रुवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।साथ ही संकुल समन्वयक महेंद्र कुमार साहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती लक्ष्मीन साहू, श्रीमती कामिन नागेश एवं श्रीमती राजेश्वरी मरकाम सहित अन्य गणमान्यजन एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान बच्चों को आकर्षक गतिविधियों के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच और पौष्टिक आहार पर विशेष जोर दिया।
यह आयोजन बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और कुपोषण मुक्त समाज की दिशा में एक सराहनीय पहल रही।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read