परीक्षा हित में अनोखी पहल: घर-घर पहुंचकर दिया जागरूकता संदेश

परीक्षा हित में अनोखी पहल: घर-घर पहुंचकर दिया जागरूकता संदेश

इन्हे भी जरूर देखे

परीक्षा हित में अनोखी पहल: घर-घर पहुंचकर दिया जागरूकता संदेश

मैनपुर–:–वार्षिक परीक्षा को ध्यान में रखते हुए गांव में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देहारगुड़ा के प्रधान पाठक चित्रसेन पटेल एवं साथी शिक्षक कांतिलाल साहू ने स्वयं घर-घर जाकर पालकों से निवेदन किया कि परीक्षा सत्र के दौरान गांव में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग कम से कम रखा जाए तथा बच्चों को शादी-ब्याह एवं अन्य आयोजनों में अत्यधिक संलग्न न किया जाए।
उन्होंने कहा कि यह समय बच्चों के भविष्य निर्माण का है, इसलिए शांत वातावरण और नियमित अध्ययन अत्यंत आवश्यक है। शिक्षकों की इस पहल का ग्रामीणों ने सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस जागरूकता कार्यक्रम में सरपंच महेश दीवान ग्राम पटेल पवन दीवान पूर्व सरपंच देवन नेताम के अलावा ग्रामीणों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ ।
गांव में शिक्षा के प्रति इस जागरूकता अभियान ने एक सकारात्मक संदेश दिया है कि जब समाज और शिक्षक साथ खड़े होते हैं, तब बच्चों की सफलता निश्चित होती है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read