प्रधानमंत्री मोदी के’ मन की बात’131 वां एपिसोड मोबाइल से कुम्हड़ईकला बूथ क्रमांक 268 में सुना

प्रधानमंत्री मोदी के’ मन की बात’131 वां एपिसोड मोबाइल से कुम्हड़ईकला बूथ क्रमांक 268 में सुना

इन्हे भी जरूर देखे

प्रधानमंत्री मोदी के’ मन की बात’131 वां एपिसोड मोबाइल से कुम्हड़ईकला बूथ क्रमांक 268 में सुना

देवभोग–:–झाखरपारा मण्डल के बूथ क्रमांक 268 पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दुष्यन्त कुमार पात्र एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व अन्य ग्रामीण जनों ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम’ मन की बात ‘का 131 वां एपिसोड मोबाइल के माध्यम से सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में भारतीय मूल के उन खिलाड़ियों का उल्लेख किया ,जो विश्व स्तर पर देश का गौरव बढ़ा रहे है। युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन रहे है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते उपयोग पर भी चर्चा करते हुए बताया कि किस प्रकार एआई तकनीकी पशुओं के उपचार में सहायक सिद्ध हो रही है। तथा 24 ×7 एआई असिस्टेंट के माध्यम से किसान अपनी डेयरी एवं पशुधन का बेहतर प्रबंधन कर पा रहे हैं। इस अवसर पर झाखरपारा मण्डल के बूथ क्रमांक 268 के बूथ अध्यक्ष भुजबल काटा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दुष्यंत कुमार पात्र,दियान यादव,पदमन यादव, तुलेश्वर यादव,पालेश्वर यादव,गंचै बाई, द्वादशी बाई, सेवती बाई यादव, बसन्ती यादव, लोकेश्वर यादव व अन्य सभी ग्रामीण जनता सहित कार्यक्रम में मौजूद रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read