42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच-I द्वारा 41 ग्राम स्मैक बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार सशस्त्र सीमा बल की 42वीं वाहिनी,

42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच-I द्वारा 41 ग्राम स्मैक बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार सशस्त्र सीमा बल की 42वीं वाहिनी,

इन्हे भी जरूर देखे

42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बहराइच-I द्वारा 41 ग्राम स्मैक बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
सशस्त्र सीमा बल की 42वीं वाहिनी,

बहराइच–:– के अंतर्गत एफ कंपनी बीओपी रुपैडिहा के जवानों ने उत्तर प्रदेश पुलिस, थाना रुपैडिहा के साथ संयुक्त गश्त के दौरान 41 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
प्राप्त विशेष सूचना के आधार पर 21/02/2026 की रात्रि लगभग 23:59 बजे भारत-नेपाल सीमा पर बी.पी. नंबर 651/11 (भारत की ओर लगभग 50 मीटर अंदर) संयुक्त गश्ती दल द्वारा निगरानी बढ़ाई गई। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति सीमा की ओर आते हुए दिखाई दिया, जिसे रोककर तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान उसके पास से काले पॉलिथीन में लिपटी 41 ग्राम स्मैक बरामद की गई। बरामद मादक पदार्थ की पुष्टि एसएसबी डॉग स्क्वॉड एवं ड्रग डिटेक्शन किट से की गई।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मीनू उर्फ अब्दुल रऊफ (उम्र 32 वर्ष), पुत्र अब्दुल गफूर, निवासी कल्लन मोहल्ला, नानपारा, जनपद बहराइच (उ.प्र.) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसे यह स्मैक नानपारा में किसी अज्ञात व्यक्ति से प्राप्त हुई थी तथा वह इसे भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर नेपालगंज (नेपाल) में किसी अज्ञात नेपाली व्यक्ति को बेचने की फिराक में था, ताकि शीघ्र एवं आसान धन अर्जित किया जा सके।
गिरफ्तार अभियुक्त एवं बरामद मादक पदार्थ को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु थाना रुपैडिहा, जनपद बहराइच को सुपुर्द कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में किसी समान अपराध में संलिप्तता की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।
सीमा पर तस्करी एवं राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के विरुद्ध 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा सतत निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read