रानीपरतेवा में निषाद समाज भवन का लोकार्पण सम्पन्न एकता से ही समाज में सकारात्मक वातावरण बनता हैं –रूपसिंग साहू

रानीपरतेवा में निषाद समाज भवन का लोकार्पण सम्पन्न एकता से ही समाज में सकारात्मक वातावरण बनता हैं –रूपसिंग साहू

इन्हे भी जरूर देखे

रानीपरतेवा में निषाद समाज भवन का लोकार्पण सम्पन्न एकता से ही समाज में सकारात्मक वातावरण बनता हैं –रूपसिंग साहू

छुरा–:–छुरा प्रखंड के ग्राम रानीपरतेवा में शुक्रवार को निषाद समाज भवन का लोकार्पण बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समाजध्यक्ष मोतीराम निषाद की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा युवा नेता रूपसिंह साहू रहे। जिसका स्वागत समाज द्वारा गजहार पहना कर किया गया।मुख्य अतिथि साहू ने पूजा आरती कर रिबन काटकर निषाद समाज के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। समाज को संबोधित करते हुए भवन के लिए बधाई दी और एकजुट रहकर समाज के उत्थान और विकास में कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि एकता से ही समाज में एक सकारात्मक वातावरण बनता है,जिसे लोगो का जीवन सुखी और समृद्ध होता है।

वही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य पंकज निर्मलकर , सरपंच हेमलाल नेताम ने भी अपने विचार रखते हुए समाज को शिक्षित रहने और नशा पान से दूर रहने की सलाह दी।

समाजिक पदाधिकारियों द्वारा नवनिर्मित भवन के चारों ओर आहात निर्माण और सिद्धेश्वर नाथ मंदिर के ऊपर जाने हेतु सीढ़ी में रेलिंग निर्माण की मांग की गई, जिस पर मुख्य अतिथि रूपसिंह साहू जी ने 10 लाख रुपये मुख्यमंत्री से मिलकर दिलाने का संकल्प किया वही,विशिष्ट अतिथि पंकज निर्मलकर जी ने 2 लाख रुपये की घोषणा की।

पंचायत प्रतिनिधियों एवं समाज द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान शाल श्रीफल एवं मोमेंटो भेटकर किया गया ।निषाद समाज रानीपरतेवा पाली द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पावन गंगा पंडवानी मठपुरैना रायपुर की प्रस्तुति कराई गई ।
इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार साहू ,पूर्व मंडल अध्यक्ष, अगहन सिंह ठाकुर , ख़ेम लालसिन्हा, ओम प्रकाश साहू , नानक साहू , रूपेश साहू, मोनु साहू, प्रकाश साहू, लालाराम यादव भारत साहू , फलेन्द्र साहू,,हिरागिर गोस्वामी, गोविंद यादव, ताराचंद साहू , भानु प्रताप साहू ,जय राम साहू , टांकेश्वर सिन्हा, देवनारायण साहू , बिसौहा साहू ,भगवानी राम ध्रुव, तीज धनसाय निषाद, साधुराम निषाद, फूलसिंग , फत्ते निषाद, कन्हैया निषाद,देवनाथ, कीर्तन, भागवत, गिरधर, छगन, गिरवर, चोवाराम ,हरिश्चंद्र, जीवन ,सूरज, सागर, सहित निषाद समाज सदस्यगण एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन देवनारायण यादव एवं आभार पूरनलाल निषाद ने ज्ञापित किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read