गिरसुल में शराब बंद करने निकाली रैली मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद ग्रामीणों की होंसला हुआ बुलंद

गिरसुल में शराब बंद करने निकाली रैली मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद ग्रामीणों की होंसला हुआ बुलंद

इन्हे भी जरूर देखे

गिरसुल में शराब बंद करने निकाली रैली मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद ग्रामीणों की होंसला हुआ बुलंद

गरियाबंद/देवभोग –:–गरियाबंद जिले के देवभोग विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत गिरसुल में सोमवार को गांवों में शराब के खिलाफ महिलाओं ने उठाए बूलद आवाज से गूंज उठी गांव जहां गांवों में शराब बंद करो, गांवों में शराब बंद करो। की नारों से गांव थर्रा उठा। गांव के मुखिया सरपंच,पंच, जनप्रतिनिधि और कोटवार की अगुवाई में कई ग्रामीणों ने एकजुट होकर पूरे गांव में रैली निकालकर आमजनों को जागरूक करते हुए कहा कि अब गांव में अवैध शराब की बिक्री व धंधा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ग्रामीणजन एकता ने दिखाई ताकत

शराब बंद रैली में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। हाथों पर तकिया और जुबान पर कड़े नारे ‘ शराब छोड़ो, परिवार जोड़ो,दारू बेचने वाले होश में आओ। जैसे नारे ने माहौल को गरम कर दिया। उक्त ग्रामीणों ने कहा कि शराब के कारण गांव में अंशाति परिवारिक कलह और अपराध बढ़ रहे थे। जिससे अब दोनों आंखों में देखते हुए हरकिस बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस की मौजूदगी में सख्त संदेश

शराब बंदी के इस रैली के दौरान पुलिस अधिकारी ने ग्रामीण जनों द्वारा सराहना की और भरोसा दिलाया कि अवैध शराब बेचने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में रैली को और भी गति मजबूत प्रदान किया।

शराब विक्रय करने वालों के लिए महत्वपूर्ण चेतावनी दी गई

ग्रामीणों ने बताया कि किसी के गांव में छूपे छुपाए यदि शराब बेचने की कोशिश की गई तो उसे कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। गांव की एकजुटता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब गिरसुल में शराब माफियाओं के लिए कोई जगह नही है।

एक नई शुरुआत की और कदम

पूर्व विधायक चरण सिंह मांझी के गृह ग्राम गिरसुल की यह पहल आसपास के गांवों के लिए भी एक बड़ी चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति जान बूझकर शराब बेचता है तो ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी इसकी जिम्मेदारी स्वयं रहेंगे। चूंकि उक्त ग्रामीणों का मंसषा है कि गांव खुशहाली समाज समृद्ध समाज की भावनाओं से अग्रसर होता दिखाई देना चाहते हैं। इस लिए सभी ग्रामीण जनों ने गांव में महारैली निकाल कर शराब बंद करने के लिए एक साथ मिलकर एक ही स्वरों में शराब बंद करो, शराब बंद करो , की बुलंद आवाज़ हर मोहल्ले, बस्ती व पारा में लोगों के कानों में गूंज रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read