ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में गुणवत्ताहीन सड़कों से भड़के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में गुणवत्ताहीन सड़कों से भड़के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

इन्हे भी जरूर देखे

ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में गुणवत्ताहीन सड़कों से भड़के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गरियाबंद–:–छत्तीसगढ़ विष्णुदेव साय सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर मुख्यमंत्री व लोकनिर्माण विभाग मंत्री ने कड़ा रुख अपनाया गया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ताहीन कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कहीं भी निर्माण कार्य में कमी पाई गई तो संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारीयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और दोषी ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने यह निर्देश बीते कुछ दिनों में मंत्रालय महानदी भवन में लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी के कार्यों और गतिविधियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान दिये गये है। बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री अरूण साव उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों से कहा कि सड़क निर्माण के बाद निरीक्षण करने के बजाय निर्माण के दौरान ही नियमित रूप से फील्ड में जाकर गुणवत्ता की निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि सड़कों का निर्माण केवल तकनीकी कार्य नहीं बल्कि आमजन की सुविधा से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण अधोसंरचनात्मक कार्य है। और इससे सरकार की छवि भी बनती है। यदि सड़क बनने के कुछ वर्षों के भीतर खराब हो जाए तो इससे सरकार की विश्वसनीयता प्रभावित हो जाती है। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों की हालत के बारे में मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों को लेकर जनता और जनप्रतिनिधि काफी नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय तक शिकायतें मिल रही है। चुकी यह सड़क कुछ वर्षों पहले ही बनी है और गुणवत्ताहीन कार्य की लगातार खबरें चल रही है। यदि इस तरह की शिकायते सुनने को मिलती है तो तुरंत अधिकारी व कर्मचारीयों के खिलाफ कार्रवाई कर उक्त ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read