59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा ‘फिट इंडिया कार्निवल’ एवं ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ का भव्य आयोजन

59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा ‘फिट इंडिया कार्निवल’ एवं ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ का भव्य आयोजन

इन्हे भी जरूर देखे


59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा ‘फिट इंडिया कार्निवल’ एवं ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ का भव्य आयोजन


नानपारा (बहराइच)–:– 08 मार्च 2026
देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन में अग्रणी भूमिका निभाने वाली 59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा दिनांक 06 मार्च से 08 मार्च 2026 तक वाहिनी मुख्यालय नानपारा तथा अधीनस्थ समस्त सीमा चौकियों पर “फिट इंडिया कार्निवल” एवं “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस” के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।


इस तीन दिवसीय आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, फिटनेस को प्रोत्साहित करना तथा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा।


फिटनेस एवं खेल गतिविधियाँ कार्यक्रम के दौरान “हम फिट तो इंडिया फिट” के संकल्प को साकार करते हुए जवानों, अधिकारियों तथा स्थानीय नागरिकों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं, फिटनेस गतिविधियों एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं और आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वाहिनी मुख्यालय में “संदीक्षा” (SSB महिला कल्याण समिति) की सदस्याओं के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर महिला कार्मिकों एवं सीमावर्ती क्षेत्र की महिलाओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।
अधीनस्थ सीमा चौकियों पर तैनात जवानों द्वारा स्थानीय ग्रामीणों के बीच जाकर फिटनेस, स्वास्थ्य और महिला सम्मान से जुड़े संदेशों का प्रचार-प्रसार किया गया। इस पहल से सशस्त्र सीमा बल और सीमावर्ती नागरिकों के बीच विश्वास, सहयोग और सहभागिता की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई।
कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति एवं प्रोत्साहन प्रदान किया गया।
जारीकर्ता
59 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, नानपारा

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read