भारत बना टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया गरियाबंद के तिरंगा चौक पर जीत का जश्न, जमकर आतिशबाजी

भारत बना टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया गरियाबंद के तिरंगा चौक पर जीत का जश्न, जमकर आतिशबाजी

इन्हे भी जरूर देखे

भारत बना टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया
गरियाबंद के तिरंगा चौक पर जीत का जश्न, जमकर आतिशबाजी

गरियाबंद–:– टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। भारत की जीत के साथ ही पूरे देश में जश्न का माहौल बन गया। गरियाबंद में भी क्रिकेट प्रेमियों ने सड़कों पर उतरकर जीत की खुशी मनाई।

न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरते ही जिला मुख्यालय के तिरंगा चौक पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पूर्व नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन के नेतृत्व में क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर आतिशबाजी की और तिरंगा लहराते हुए भारत माता के जयकारे लगाए। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और देर रात तक जश्न का माहौल बना रहा।

उल्लेखनीय है कि रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारत ने शानदार बल्लेबाजी, सटीक गेंदबाजी और बेहतरीन क्षेत्ररक्षण का प्रदर्शन करते हुए मुकाबला एकतरफा अंदाज में अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बना और यह उसका तीसरा खिताब भी है।

स्कोर कार्ड
भारत – 255/6 (20 ओवर)
न्यूजीलैंड – 159 ऑलआउट (19 ओवर)
परिणाम – भारत 96 रन से विजेता।
भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर पूर्व नपा अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने कहा कि भारतीय टीम ने पूरे वर्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में भी बेहतरीन बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतना पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों की मेहनत, टीम वर्क और जज्बे की बदौलत देश को यह बड़ी सफलता मिली है। आज हर भारतीय गर्व महसूस कर रहा है। इसी खुशी में गरियाबंद के क्रिकेट प्रेमी भी एकजुट होकर भारत की जीत का जश्न मना रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read