सहायक शिक्षक से शिक्षक पद पर जल्द पदोन्नति की मांग समय सारणी मे काउंसलिंग और पदस्थापना की तिथि जारी करने की अपील शिक्षक संघ ने की

सहायक शिक्षक से शिक्षक पद पर जल्द पदोन्नति की मांग समय सारणी मे काउंसलिंग और पदस्थापना की तिथि जारी करने की अपील शिक्षक संघ ने की

इन्हे भी जरूर देखे

सहायक शिक्षक से शिक्षक पद पर जल्द पदोन्नति की मांग समय सारणी मे काउंसलिंग और पदस्थापना की तिथि जारी करने की अपील शिक्षक संघ ने की

छुरा–:–ज्ञात हो डीपीआई ने सहायक शिक्षकों की वरिष्ठता सूचीप्रकाशन का टाईमटेबल जारी कर दिया है, वर्षो से सहायक शिक्षक अपनी पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं,अब धैर्य टुट रहा है वेतन विसंगति से भी पीडीत हैं ,वही नये शैक्षणिक सत्र के पूर्व स्कूलों मे शिक्षकों की पदस्थापना नितांत आवश्यक है ताकी रिक्त पदों के भरने से मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान का सुदृढीकरण हो सके ,और जल्द पदोन्नति से वेतन विसंगति से भी सहायक शिक्षकों को निजात मिलेगी विषयबाध्यता विलोपित कर सरकार ने विषयवार गुणवत्ता की ओर विशेष ध्यान दिया है अब समय की मांग है कि जब व्याख्याता का प्राचार्य में प्रमोशन हुआ तो रिक्त व्याख्याता पद भरने के लिए प्राइमरी हेड मास्टर और शिक्षक की विषयवार व्याख्याता पदोन्नति कर रिक्त पद पूरी कर समस्त हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल को व्याख्याता दिया है इसमें सरकार ने शिक्षा गुणवत्ता के प्रति जागरूकता का परिचय दिया है और मिडिल स्कूल प्रधान पाठक की पद पूर्ति पदोन्नति द्वारा कर शिक्षक को पदोन्नति का मौका दिया और जिस स्कूल में पहले से पदस्त है वही पोस्टिंग कर बेदाग छवि का उद्धरण सरकार ने प्रस्तुत किया है इसका कार्य बहुत प्रशंसनीय है।
अब जब मिडिल में पद रिक्त है उसे जल्द से जल्द सहायक शिक्षको का शिक्षक में पदोन्नति कर मिडिल स्कूल में खाली हुए पदों में पूर्ति कर शिक्षा गुणवत्ता का एक और उदाहरण प्रस्तुत कर स्कूल शिक्षा विभाग में इतिहास बनाया जाए कि सशक्त सरकार ननिहाल बच्चों से बारहवीं तक के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने शिक्षकों को व्यवस्था सरकार ने पूर्ण कर एक नया कीर्तिमान बनाया है।
सर्वेश कुमार शर्मा प्रांतीय सचिव शिक्षक संग छत्तीसगढ़ ने मांग किया है कि सहायक शिक्षक से शिक्षक पद की पूर्ति हेतु शासन स्तर से एक माह के सशक्त कार्य योजना बनाया जाए और पूरे छत्तीसगढ़ में गाइडलाइन जारी कर एक साथ पदोन्नति किया जाए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read