अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ विभिन्न आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ विभिन्न आयोजन

इन्हे भी जरूर देखे

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ विभिन्न आयोजन


छुरा–:–अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सरस्वती शिशु मंदिर के सामने व्यायाम शाला में छुरा में आयोजन वेटलिफ्टिंग संघ गरियाबंद, महिला बैडमिंटन ग्रुप, छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज,के द्वारा मनाया गया विशेष कर मार्गदर्शन एवं संयोजक के रूप में शीतल ध्रुव समाजसेवी थे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिलाओं को स्वागत सम्मान किया गया कार्यक्रम को शुभारंभ मां भारती की छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित कर किया गया आयोजक द्वारा अतिथियों का तिलक पुष्प गुच्छ बैच लगाकर स्वागत किया गया श्रीमती राजेश्वरी ठाकुर जनजाति आदिवासी समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य के लिए एवं विभिन्न क्षेत्रों में खेल शिक्षा पर्यावरण साहित्य के लिए सम्मान किया गया ठाकुर ने बताया परिवार की जिम्मेदारियां के साथ महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में सेवा दे रही है महिलाएं शिक्षित हो, जागरूक हो और आगे बढ़े और अपने बेटियों को पढ़ाऐ श्रीमती देवश्री ध्रुव फिजियोथैरेपी स्वास्थ्य विभाग सेवा कार्य के लिए एवं खेल के लिए प्रशस्ति पत्र देकर स्वागत सम्मान किया गया उन्होंने बताया आज का समय और वातावरण इस तरह अपना उदाहरण प्रस्तुत करता है कि आज महिलाएं सिर्फ पुरुषों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर नहीं बल्कि अपने साथ अपनी महिलाएं साथियों को भी लेकर चल रही है प्रथम सुख निरोगी काया स्वास्थ्य प्रति जागरूक हो अपने परिवार बच्चों का ख्याल रखें
श्रीमती चित्ररेखा नागेश अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स खिलाड़ी खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं जनजातीय आदिवासी समाज के लिए स्वागत सम्मान किया गया उन्होंने बताया खेलों के क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ चुकी है खेल के क्षेत्र में कैरियर बना रही है और अपने दम पर अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्तर पर अपना पहचान बन चुकी है, महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में देश सेवा कर रही श्रीमती तुलेश्वरी कंवर एवं सपना कंसारी अधीक्षक आदिवासी विद्यार्थियों को सेवा कार्य के लिए सम्मान किया गया यंतिका नेताम, अंशु लहरे, सुमन लहरें स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ है सेवा कार्य के लिए सम्मान किया गया, मेनका ध्रुव, कु प्रेरणा चंद्राकर कुमारी मोनिका मरकाम सहायक प्राध्यापक शिक्षा के क्षेत्र में सेवा कार्य के लिए सम्मान किया गया, शहीद परिवार फरस को श्रीफल साल से सम्मानित किया गया श्रीमती हीरा निषाद, उषा साहू गृहणी पुष्प गुच्छ श्रीफल साल स्वागत सम्मान किया साथ ही साथ महिला खेल दिवस के अवसर पर बैडमिंटन खेल प्रतियोगिता का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग गरियाबंद जिला खेल अधिकारी ऋषा ठाकुर मार्गदर्शन में बैडमिंटन प्रतियोगिता हुआ विजेता उपविजेता एवं सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से चंद्रभूषण निषाद ,पुराणिक नागेश, अश्वनी साहू,भूपेंद्र ध्रुव,गुलाब दीवान, राजकुमार लहरे, यशवंत सिन्हा, डिकेश्वरी गोस्वामी एवं छात्रगण खिलाड़ीगण महिलाएं उपस्थित थी

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read