डूमरबाहाल वृद्ध विकलांग मालती बाई क्षेत्रपाल दोनों पैरों से चलने फिरने में असमर्थ ट्राई साइकिल के लिए शासन-प्रशासन को लगा रही गुहार

डूमरबाहाल वृद्ध विकलांग मालती बाई क्षेत्रपाल दोनों पैरों से चलने फिरने में असमर्थ ट्राई साइकिल के लिए शासन-प्रशासन को लगा रही गुहार

इन्हे भी जरूर देखे

डूमरबाहाल वृद्ध विकलांग मालती बाई क्षेत्रपाल दोनों पैरों से चलने फिरने में असमर्थ ट्राई साइकिल के लिए शासन-प्रशासन को लगा रही गुहार

देवभोग –:–गरियाबंद जिले के देवभोग विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम डूमरबाहाल में एक खबर सामने आई है कि मालती बाई क्षेत्रपाल पति स्वर्गीय धनेश्वर क्षेत्रपाल,जाति गाड़ा,उम्र 69 साल ,निवास डूमरबाहाल विकास खण्ड देवभोग जिला गरियाबंद छत्तीसगढ़, जो कि मालती बाई क्षेत्रपाल एक अति वृद्ध महिला है और एक दिन अचानक अपनी घर से बाहर निकल रही थी और उस दौरान कीचड़ में फीसल गई तो उनकी दोनों टांगें टूट गई। बुढ़ी वृद्ध महिला उसी दिन से इधर-उधर चलने फिरने में असक्षम है। अपने घर में बेटा बहू और पोते घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह अन्य राज्य में कुली मजदूरी करने निकले है। घर पर अकेली ही बुढ़ी सियान रहती है, इनकी देखभाल गांव में एक बेटी, दामाद और भाई सागा संबंधी देखभाल, खान पान रहन सहन करते हैं। वृद्ध महिला मालती बाई क्षेत्रपाल ने बताया कि मुझे देख भाल मेरे परिजन लोग करते हैं।लेकिन मैं इधर -उधर चल फिर नहीं पा रही हूं, मुझे मेरी पोतियां दोनों हाथों को पकड़ कर कर एक जगह से दूसरी जगह आना जाना करती है, अपने पैरों से स्वयं के दम पर चलने फिरने बहुत कठिनाइयां हो रही है। इसी प्रकार कि समस्या को यदि शासन-प्रशासन एक नजर डालते हुए मेरी दखद भरी जीवन जो मैं घुट-घुटकर जी रही हूं, यदि आपके द्वारा सहयोग मिलती तो मैं कुछ पल के लिए आराम जीवन व्यतीत करती। उन्होंने और भी यह बताई कि छत्तीसगढ़ शासन-प्रशासन द्वारा विकलांग जनों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल दिया जा रहा है।मेरी भी जिज्ञासा है कि इस योजना से मुझे भी लाभ मिले।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read