देवभोग ब्लाक में 221 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित फेस प्रमाणीकरण में 4,605 पंजीकृत,व 4,690 लाभार्थियों का शेष जिला परियोजना अधिकारी ने ब्लाक परियोजना को जल्द प्रमाणीकरण करने दिये निर्देश

देवभोग ब्लाक में 221 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित फेस प्रमाणीकरण में 4,605 पंजीकृत,व 4,690 लाभार्थियों का शेष जिला परियोजना अधिकारी ने ब्लाक परियोजना को जल्द प्रमाणीकरण करने दिये निर्देश

इन्हे भी जरूर देखे

देवभोग ब्लाक में 221 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित फेस प्रमाणीकरण में 4,605 पंजीकृत,व 4,690 लाभार्थियों का शेष जिला परियोजना अधिकारी ने ब्लाक परियोजना को जल्द प्रमाणीकरण करने दिये निर्देश

गरियाबंद/देवभोग–:– गरियाबंद जिले के देवभोग विकास खण्ड में बीते कुछ महीनों से महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के द्वारा सत्र 2026 में नया नियमावली बनाई गई है तो आंगनबाड़ी केन्द्रों में इस बार सभी लाभार्थियों को पोषण आहार वितरण अब फेस प्रमाणीकरण के माध्यम से किया जाना है। विकास खण्ड के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में लाभार्थियों का फेस प्रमाणीकरण का कार्य कराया जा रहा है। लेकिन तकनीकी की खामियों के चलते लाभार्थियों का फेस प्रमाणीकरण नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण आंगनबाड़ी केन्द्रों में लाभार्थियों को पोषण‌‌‌ आहार वितरण नहीं हो रहा है। जिला परियोजना अधिकारी ने ब्लाक परियोजना अधिकारी को जल्द से जल्द फेस प्रमाणीकरण करने को निर्देश दिया है। देवभोग विकास खण्ड अंतर्गत कुछ 221 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रही है।इन सभी केन्द्रों पर पंजीकृत सभी गर्भवती व धात्री महिलाओं के अलावा बच्चों को भी पोषाहार वितरण करना है। जानकारी के मुताबिक अब गरियाबंद जिले के देवभोग विकास खण्ड में 4,605 पंजीकृत लाभार्थियों का फेस प्रमाणीकरण हो चुका है। और अभी फिलहाल में कुल 4,690 लाभार्थियों का पंजीयन होना है। गरियाबंद परियोजना अधिकारी समीर सौरभ का कहना है कि टेक होम राशन (टीएचआर) के तहत गर्भवती माताओं व शिशु माताओं को फेस प्रमाणीकरण के बाद राशन मिलता है। उन्होंने गरियाबंद जिले के सभी विकास खण्ड में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रही है तो सभी खण्ड परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि सभी कार्य को विलम्ब न किया जाए ताकि ग्रामीण लाभार्थियों को शासन -प्रशासन की इस योजनाओं से शत् प्रतिशत लाभान्वित हो सकें।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read