गरियाबंद कलेक्टर ने ली देवभोग में समीक्षा बैठक पीएम आवास व विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी लापरवाही पंचायत सचिवों का वेतन रोकने के दिए निर्देश

गरियाबंद कलेक्टर ने ली देवभोग में समीक्षा बैठक पीएम आवास व विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी लापरवाही पंचायत सचिवों का वेतन रोकने के दिए निर्देश

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻 लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _देवभोग ब्लॉक में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर कलेक्टर बी.एस. उइके और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर ने शनिवार को एनआरएल भवन के सभाकक्ष में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना की धीमी प्रगति और कई स्थानों पर अधूरे पड़े कार्यों पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना सहित सभी विकास एवं निर्माण कार्यों को तय समय-सीमा में पूरा किया जाए उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी कलेक्टर ने पंचायत सचिवों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन ग्राम पंचायतों में जाकर हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्यों की निगरानी करें और उन्हें शीघ्र पूरा कराएं उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी सचिव द्वारा पंचायत जाने में लापरवाही बरती गई या कार्य समय-सीमा में पूरा नहीं कराया गया तो उनका वेतन रोक दिया जाएगा समीक्षा के दौरान पंचायतवार स्वीकृत कार्यों, प्रगतिरत योजनाओं, प्रथम, द्वितीय और तृतीय किश्त वितरण तथा प्रारंभ और अप्रारंभ निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली गई। कलेक्टर ने अप्रारंभ कार्यों को जल्द शुरू कराने और चल रहे कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए साथ ही पीएम आवास योजना के तहत सभी कार्यों की जियो टैगिंग सुनिश्चित करने को कहा बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि जिन हितग्राहियों ने पीएम आवास की राशि निकाल ली है लेकिन मकान निर्माण शुरू नहीं किया है, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए कलेक्टर ने कहा कि आवास योजना के सर्वे, जियो टैगिंग और किस्त जारी करने के नाम पर किसी भी प्रकार की अवैध वसूली की शिकायत नहीं आनी चाहिए। शिकायत मिलने पर संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी बैठक में जनमन योजना के तहत बन रहे आवासों की भी समीक्षा की गई और शेष कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए इसके अलावा किसानों को धान के साथ-साथ दलहन, तिलहन और मक्का जैसी वैकल्पिक फसलों की खेती के लिए प्रेरित करने को कहा गया पेयजल व्यवस्था को लेकर भी कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी से पहले गांव-गांव जाकर स्थिति का आकलन करें और जहां समस्या हो वहां वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही सभी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और स्वास्थ्य केंद्रों में स्वच्छता, बाउंड्रीवाल, शौचालय और रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read