देवभोग में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को संगठन सुदृढ़ीकरण का दिया गया मंत्र

देवभोग में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को संगठन सुदृढ़ीकरण का दिया गया मंत्र

इन्हे भी जरूर देखे

देवभोग में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को संगठन सुदृढ़ीकरण का दिया गया मंत्र

देवभोग–:–भारतीय जनता पार्टी मंडल देवभोग में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गृह मंडल देवभोग में आयोजित इस प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, विचारधारा के विस्तार और जनसेवा के संकल्प के साथ सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस में चार सत्र एवं द्वितीय दिवस में तीन सत्र आयोजित किए गए। सभी सत्रों में विभिन्न वक्ताओं ने संगठन की कार्यप्रणाली, भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, सेवा कार्यों की प्राथमिकता तथा जमीनी स्तर पर कार्य करने के तौर-तरीकों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाना है।

इस अवसर पर आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में जिला भाजपा प्रवक्ता श्री पारस ठाकुर ने विषय वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती के लिए अनुशासन, सक्रियता और सतत संवाद को आवश्यक बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्येक बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाना ही भाजपा की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में उनके संग प्रशिक्षण सत्रों की अध्यक्षता भी की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं को व्यवहारिक अनुभवों के आधार पर मार्गदर्शन दिया गया।

प्रशिक्षण सत्र में अध्यक्षता करते हुए भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश मंत्री देवेंद्र ठाकुर (देवभोग) ने उपस्थित देवतुल्य कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के आत्मविश्वास और दक्षता को बढ़ाते हैं, जिससे संगठन और अधिक सशक्त होता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग जमीनी स्तर पर जनसेवा में किया जाना चाहिए।

इस आयोजन में प्रमुख रूप से भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,रूपकुमारी चौधरी महासमुंद सासंद,आलोक चंद्र ठाकुर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करने का संकल्प दोहराया गया। अंत में समस्त कार्यकर्ताओं को उनके योगदान के लिए साधुवाद ज्ञापित करते हुए संगठन के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read