झाखरपारा मण्डल में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाअभियान का हुआ सम्पन्न कार्यकताओं को मिला विचारधारा और संगठन का विशेष जोर

झाखरपारा मण्डल में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाअभियान का हुआ सम्पन्न कार्यकताओं को मिला विचारधारा और संगठन का विशेष जोर

इन्हे भी जरूर देखे

झाखरपारा मण्डल में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाअभियान का हुआ सम्पन्न कार्यकताओं को मिला विचारधारा और संगठन का विशेष जोर

देवभोग–:– भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान वर्ष- 2026 के अंतर्गत झाखरपारा मण्डल में दिनांक -22 से 23 मार्च 2026 तक दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान को भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।यह महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यक्रम झाखरपारा मण्डल कार्यालय में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए संगठनात्मक, वैचारिक और तकनीकी विषयों पर गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह प्रशिक्षण वर्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान वर्ष- 2026 के अंतर्गत आयोजित किया गया था, इसका मुख्य उद्देश्य था कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवाद, सेवा और समर्पण की भावना से ओत-प्रोत करना है। कार्यक्रम की शुरुआत हुई तो प्रथम दिवस का शुभारंभ ध्वाजारोहण , दीप प्रज्ज्वलन एवं वन्दे मातरम् के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर सरल एप के माध्यम से पंजीकरण व पार्टी डोनेशन किया। मुख्य वक्ता अनिल चंद्राकर जिला अध्यक्ष भाजपा गरियाबंद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, कार्यकर्ता ही संगठन की को असली ताकत है, जिनके बल पर सरकारें बनती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भगवानों बेहरा ने की । इसके पश्चात् आयोजित विभिन्न सत्रों में संगठन के इतिहास, अनुशासन और विचारधारा पर विस्तार से चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष भगवानों बेहरा ने पार्टी के विकासक्रम को रेखांकित करते हुए संगठनात्मक संस्कारों को इसकी पहचान बताया। पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी ने राष्ट्र प्रथम की विचारधारा को संगठन की आत्मा बताया। वहीं जिला पंचायत सदस्य देशबन्धु नायक ने संगठन विस्तार को राष्ट्र चेतना से जोड़ते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा गरियाबंद राजेश साहू ने बताया कि सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और नमो ऐप के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी। महिला मोर्चा की सक्रिय भागीदारी भी कार्यक्रम की विशेषता रही, जहां पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से रखा तथा बूथ प्रबंधन एवं मन की बात कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। संध्या काल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिससे कार्यकताओं में उत्साह और समर्पण का वातावरण बना। दूसरे दिन की शुरूवात प्रातः काल में हुई, तो अनुशासन एवं संगठनात्मक मूल्यों का अभ्यास कराया गया। समापन सत्र के मुख्य अतिथि , गोवर्धन मांझी पूर्व संसदीय सचिव व बिन्द्रानवागढ़ विधायक, तथा उनके साथ में युवा ऊर्जावान जनसेवक,जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप रहे। जबकि अध्यक्षता झाखरपारा मण्डल अध्यक्ष भगवानों बेहरा ने की। अपने उद्बोधन में गौरीशंकर कश्यप ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए जिज्ञासा, संवाद,धैर्य और परिश्रम अनिवार्य है। समस्याएं आती है , लेकिन समाधान भी निश्चित रूप से निकलता है।अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की , वहीं मंडल महामंत्री योगनिता मांझी ने आभार प्रदर्शन की ।

संगठन को मजबूत करने का संकल्प

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया ‌।

निष्कर्ष
यह प्रशिक्षण महाअभियान न केवल कार्यकताओं को ज्ञान और कौशल को विकसित करने का माध्यम बना, बल्कि संगठनात्मक एकता और समर्पण की भावना को नई ऊर्जा प्रदान करने के लिए आत्मबल बढ़ाई गई।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read