झाखरपारा मंडल की कमान डा.मनीष सिन्हा को, भाजपा संगठन ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

झाखरपारा मंडल की कमान डा.मनीष सिन्हा को, भाजपा संगठन ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

इन्हे भी जरूर देखे

झाखरपारा मंडल की कमान डा.मनीष सिन्हा को, भाजपा संगठन ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

गरियाबंद–:–भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में मंडल प्रभारियों और सह-प्रभारियों की सूची जारी की गई है। इस सूची में झाखरपारा मंडल के लिए डा. मनीष सिन्हा को प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिसे संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी माना जा रहा है।

जारी सूची के अनुसार, झाखरपारा मंडल में डा. मनीष सिन्हा को प्रभारी बनाते हुए उन्हें जिला स्तर पर मंत्री पद की जिम्मेदारी के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का दायित्व सौंपा गया है। वहीं, सह-प्रभारी के रूप में डॉ. योगीराजमदन कश्यप को नियुक्त किया गया है, जो मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में सहयोग करेंगे।

भाजपा जिला संगठन के इस फैसले को आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। संगठन ने अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने का लक्ष्य तय किया है।

जानकारों का मानना है कि डा. मनीष सिन्हा की नियुक्ति से झाखरपारा मंडल में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा। पार्टी नेतृत्व को उनसे संगठन विस्तार और जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद है।

भाजपा द्वारा मंडल स्तर पर की गई यह नियुक्ति संगठन को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिसमें झाखरपारा में मनीष सिन्हा की भूमिका अहम रहने वाली है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read