नन्हे कदमों ने रचा बड़ा इतिहास, एंजेल एंग्लो स्कूल का शानदार रिजल्ट मेहनत का मीठा फल बच्चों की सफलता से गूंजा स्कूल परिसर खुशी गर्व और आत्मविश्वास रिजल्ट डे बना यादगार पल

नन्हे कदमों ने रचा बड़ा इतिहास, एंजेल एंग्लो स्कूल का शानदार रिजल्ट मेहनत का मीठा फल बच्चों की सफलता से गूंजा स्कूल परिसर खुशी गर्व और आत्मविश्वास रिजल्ट डे बना यादगार पल

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ शहर के प्रतिष्ठित एंजेल एंग्लो हाई स्कूल में आज का दिन उत्साह उम्मीद और खुशी से भरा रहा सुबह से ही स्कूल परिसर में नन्हे-मुन्ने बच्चे अपने माता-पिता के साथ पहुंचे जहां हर चेहरे पर अपने सालभर की मेहनत के परिणाम को लेकर उत्सुकता साफ झलक रही थी जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ माहौल तालियों मुस्कान और गर्व के भाव से गूंज उठा स्कूल के प्राचार्य स्टेफर्ड बंस ने सभी कक्षाओं (बोर्ड कक्षाओं को छोड़कर) का परिणाम जारी करते हुए बताया कि इस वर्ष विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है खास बात यह रही कि लड़के और लड़कियों ने समान रूप से बेहतरीन परिणाम दिए जो संतुलित और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को दर्शाता है उन्होंने कहा, “बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि आज इतने अच्छे नतीजे सामने आए हैं आने वाली कक्षाओं के लिए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं।”

रिजल्ट जारी होते ही बच्चों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास देखने लायक था कई अभिभावक अपने बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व महसूस करते नजर आए तो वहीं बच्चे भी अगले सत्र के लिए नई ऊर्जा और उत्साह के साथ तैयार दिखे।

कक्षावार प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे:

• एम1: मोक्षिता सिन्हा

• एम2: मिशिका कामदेई

• एम3: ध्रुविका साहू

• कक्षा 1: धैर्य यादव, कुशाग्र साहू

• कक्षा 2: मानव साहू

• कक्षा 3: इहान मरकाम

• कक्षा 4: प्रज्ञा यादव

• कक्षा 6: क्षमा सिन्हा

• कक्षा 7: द्रोण तिवारी

• कक्षा 9: निहारिका ध्रुव

• कक्षा 11: अवनि साहू, शौर्या वर्मा

इस मौके पर पूरे स्कूल में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला बच्चों की मुस्कान और अभिभावकों का गर्व इस बात का प्रमाण था कि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती बस सही समय पर उसका फल जरूर मिलता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read