सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का प्रयास विफल किया

सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का प्रयास विफल किया

इन्हे भी जरूर देखे

सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का प्रयास विफल किया

श्री गिरीश चंद पाण्डेय, कमांडेंट 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) के कुशल पर्यवेक्षण में, सीमा चौकी पञ्च पोखरी के जवानों ने सीमा पार से होने वाली तस्करी के विरुद्ध एक बड़ी सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 06 अप्रैल 2026 को प्राप्त सटीक आसूचना के आधार पर, मुख्य आरक्षी (सामान्य) लाल सिंह आजाद के नेतृत्व में दो अन्य जवानों के साथ एक नाका दल का गठन किया गया। यह दल रात्रि लगभग 02:30 बजे सीमा स्तंभ संख्या 651/18 की ओर रवाना हुआ। नाका ड्यूटी के दौरान, जवानों ने देखा कि चार व्यक्ति नेपाल से भारत की ओर पैदल आ रहे हैं और उनके साथ बकरियों का एक झुंड है। संदिग्ध प्रतीत होने पर जब नाका दल ने उन्हें रुकने की चुनौती दी, तो चारों व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया। हालांकि, सतर्क जवानों ने घेराबंदी कर चारों अभियुक्तों को बकरियों के साथ मौके पर ही दबोच लिया।

पकड़े गए व्यक्तियों के पास से कुल 43 बकरियां बरामद की गईं। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे इन बकरियों को नेपाल से तस्करी कर भारत के रुपैडिहा बाजार में बेचने के लिए ले जा रहे थे। अभियुक्तों ने बताया कि वे आर्थिक लाभ के लिए इस अवैध कार्य में संलिप्त हैं।

पकड़े गए चारों अभियुक्त ग्राम-बर्तान्वा, थाना-रुपैडिहा, जिला बहराइच (उ.प्र.) के निवासी हैं| आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी करने के उपरांत, पकड़े गए चारों अभियुक्तों को थाना रुपैडिहा की पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। बरामद की गई 43 बकरियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु काजी हाउस (पशु आश्रय) के हवाले किया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read