गरियाबंद में खनिज विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन,3 चैन माउंटेन और रेत से भरी हाईवा जब्त, अवैध कारोबार पर करारा प्रहार, बरौंडा-चौबेबाँधा में दबिश

गरियाबंद में खनिज विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन,3 चैन माउंटेन और रेत से भरी हाईवा जब्त, अवैध कारोबार पर करारा प्रहार, बरौंडा-चौबेबाँधा में दबिश

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ जिले में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग ने तगड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कारोबार की कमर तोड़ दी है। कलेक्टर भगवान दास उइके के सख्त निर्देश और मार्गदर्शन में चल रही कार्रवाई के तहत खनिज विभाग ने बड़ी दबिश दी।सहायक खनिज अधिकारी अर्चना ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 3 चैन माउंटेन और 1 रेत से भरी हाईवा जब्त की है

कहां-कहां हुई कार्रवाई?

• बरौंडा क्षेत्र से 2 चैन माउंटेन जब्त

• चोबेबंधा से 1 चैन माउंटेन पकड़ी गई

• सभी 3 चैन माउंटेन को पांडुका थाने में खड़ा कराया गया

• रेत से भरी हाईवा को राजिम थाने में जब्त कर रखा गया है

खनिज विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रेत के कारोबार करने वालो में हड़कंप मच गया है। लगातार हो रही सख्ती से साफ संकेत है कि अब अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा और कसने वाला है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read