श्री कैलाश चंद रमोला, कमांडेंट के दिशा-निर्देशानुसार SSB की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

श्री कैलाश चंद रमोला, कमांडेंट के दिशा-निर्देशानुसार SSB की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

इन्हे भी जरूर देखे

श्री कैलाश चंद रमोला, कमांडेंट के दिशा-निर्देशानुसार SSB की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

नानपारा–:–श्री कैलाश चंद रमोला, कमांडेंट के दिशा-निर्देशानुसार सशस्त्र सीमा बल की 59वीं वाहिनी, नानपारा की जी समवाय, बलईगांव द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस (थाना मोतीपुर) के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई।

दिनांक 07.04.2026 को प्राप्त विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर बलईगांव स्थित यूनिकॉर्न पब्लिक स्कूल के समीप (बी.पी. संख्या 663/1 से लगभग 1.6 किमी दूरी पर) संयुक्त टीम द्वारा विशेष नाका चेकिंग की गई। रात्रि लगभग 22:02 बजे एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया, जिसने भागने का प्रयास किया, किन्तु टीम द्वारा उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोनू पाल (उम्र 20 वर्ष), निवासी जनपद बहराइच (उ.प्र.) बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से 27 ग्राम स्मैक एवं एक टीवीएस 125 मोटरसाइकिल बरामद की गई।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह मादक पदार्थ उसे शेरा (32 वर्ष), निवासी बाराबंकी (उ.प्र.) से प्राप्त हुआ था, जिसे वह बलईगांव में किसी अज्ञात व्यक्ति को देने वाला था।

उक्त कार्रवाई में एसएसबी टीम का नेतृत्व निरीक्षक (GD) तिलक राज द्वारा किया गया तथा टीम में अन्य जवानों के साथ एनडी डॉग “रॉक” भी शामिल था। उत्तर प्रदेश पुलिस टीम का नेतृत्व उपनिरीक्षक अनिल यादव द्वारा किया गया।

जब्त मादक पदार्थ, मोटरसाइकिल एवं आरोपी को आगे की कानूनी कार्यवाही हेतु थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच को सुपुर्द किया गया है। इस संबंध में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21 के अंतर्गत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया |

सशस्त्र सीमा बल, कमांडेंट श्री कैलाश चंद रमोला के नेतृत्व में, मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है।

जारीकर्ता:
59 वाहिनी
सशस्त्र सीमा बल (SSB), नानपारा

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read