“NSUI के 55वें स्थापना दिवस पर छात्र शक्ति का महाप्रदर्शन—अधिकार, शिक्षा और न्याय की लड़ाई को मिला ऐतिहासिक संकल्प” युवा कांग्रेस नेता गिरीश कुमार बघेल

“NSUI के 55वें स्थापना दिवस पर छात्र शक्ति का महाप्रदर्शन—अधिकार, शिक्षा और न्याय की लड़ाई को मिला ऐतिहासिक संकल्प” युवा कांग्रेस नेता गिरीश कुमार बघेल

इन्हे भी जरूर देखे

“NSUI के 55वें स्थापना दिवस पर छात्र शक्ति का महाप्रदर्शन—अधिकार, शिक्षा और न्याय की लड़ाई को मिला ऐतिहासिक संकल्प” युवा कांग्रेस नेता गिरीश कुमार बघेल

देवभोग–:–भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के 55वें स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में उत्साह, ऊर्जा और जोश का अभूतपूर्व माहौल देखने को मिला। छात्र-युवा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर संगठन की गौरवशाली परंपरा को याद किया और भविष्य के लिए मजबूत संकल्प लिया।

NSUI ने बीते 55 वर्षों में शिक्षा के अधिकार, छात्र हितों की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह संगठन न केवल छात्रों की आवाज़ बना, बल्कि देश को मजबूत नेतृत्व देने का भी कार्य करता रहा है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला संयोजक गिरीश कुमार बघेल ने समस्त प्रदेशवासियों और छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि NSUI हमेशा से अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाने वाला और युवाओं को सशक्त बनाने वाला संगठन रहा है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा, रोजगार, समान अवसर और सामाजिक न्याय के लिए एकजुट होकर संघर्ष करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read