गांव चलो अभियान में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का जनसंपर्क, घर-घर गूंजा विकास का संदेश

गांव चलो अभियान में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का जनसंपर्क, घर-घर गूंजा विकास का संदेश

इन्हे भी जरूर देखे

गांव चलो अभियान में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का जनसंपर्क, घर-घर गूंजा विकास का संदेश

देवभोग –:–देवभोग विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत डूमरबाहाल में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर के नेतृत्व में गांव चलो बस्ती चलो अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। ग्राम पंचायत डूमरबाहाल में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया। भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 07 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चल रहे इस अभियान के दौरान मुख्य अतिथि व प्रमुख प्रवक्ता चवन लाल बघेल ने उक्त कार्यक्रम को उद्बोधन करते हुए कहा कि,
केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महात्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजना पीएम आवास योजना, निःशुल्क खाद्यान्न वितरण, उज्जवला योजना व राज्य सरकार की महतारी वंदन योजना,कृषक उन्नति योजना, तेंदूपत्ता संग्राहण , आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि, चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति, भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ मुख्यमंत्री कौशल विकास मिशन व महिला सशक्तिकरण। आदि सैकड़ों योजनाओं को अवगत कराया।

झाखरपारा मण्डल अध्यक्ष भगवानों बेहरा ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं में रूचि दिखाते हुए अपने मुख्य सुक्षाव सांझा किया। इस अवसर पर जिला मंत्री व झाखरपारा मण्डल प्रभारी मनीष सिन्हा ने कहा कि सरकार की योजनाएं बिना किसी भेद-भाव के सभी पात्र लाभार्थियों तक पहुंच रही है। जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंच रही हैं। ग्रामीण जनों की छोटी-छोटी समस्याओं को गांव में ही समाधान किया जा रहा है।डूमरबाहाल में गांव चलो अभियान को लेकर सरपंच दुकलेश्वर ध्रुवा ने कहा कि गांव में शिक्षा ,स्वास्थ्य और सड़क जैसे अहम मुद्दों पर आमजनों से चर्चाएं हुई। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दुकलेश्वर ध्रुवा सरपंच डूमरबाहाल,चवन लाल बघेल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मुख्य अतिथि व प्रमुख प्रवक्ता, शीतला पाण्डेय महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मनीष सिन्हा जिला मंत्री एवं झाखरपारा मंडल प्रभारी, शोभा चंद पात्र जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा, भगवानों बेहरा मंडल अध्यक्ष झाखरपारा, विनोद कुमार यादव महामंत्री,नियक राम पटेल शक्ति केंद्र सहप्रभारी,दया राम पटेल बीजेपी वरिष्ठ कार्यकर्ता,दुबराज यादव सहकारी समिति अध्यक्ष,खीरसागर बीसी सहकारी समिति अध्यक्ष दिवान मुड़ा, उपेन्द्र कुमार यादव युवामोर्चा उपाध्यक्ष, अश्विनी कुमार नागेश मंडल महामंत्री युवा मोर्चा,शेषमल बीसी बुथ अध्यक्ष, कवल सिंह नागेश वरिष्ठ नागरिक, प्रभुलाल यादव बीएलए टू व अन्य सभी ग्रामीण माताओं बहनों, वरिष्ठ नागरिक मौजूद थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read