मातृशक्ति के भाग्य और भविष्य को लेकर होगा महत्वपूर्ण फैसला _ सुश्री सरोज पाण्डेय

मातृशक्ति के भाग्य और भविष्य को लेकर होगा महत्वपूर्ण फैसला _ सुश्री सरोज पाण्डेय

इन्हे भी जरूर देखे

✍️लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़

रायपुर _भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. (सुश्री) सरोज पाण्डेय ने सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 भारत के लोकतंत्र में एक क्रांतिकारी कदम है इस क्रांतिकारी कदम को उठाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त कर डॉ. सुश्री पाण्डेय ने कहा कि बहुत-से दल इससे पहले भी यह विधेयक लेकर आए कभी किसी ने एक सदन में पारित किया तो दूसरे सदन में उसको रखने की हिम्मत नहीं जुटा पाए भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.(सुश्री) पाण्डेय ने कहा कि महिलाओं को केवल वोट बैंक के तौर पर तमाम राजनीतिक दलों ने देखा, लेकिन उनका अधिकार किसी ने नहीं दिया देश की आधी आबादी को उनका अधिकार प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दिया है एवं सबके विकास में महिलाओं को भी जोड़ा डॉ. सुश्री पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र में महिलाओं को विधानसभा और लोकसभा में 33 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाएगा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने नारीत्व का जो सम्मान किया है उसके लिए देश की सभी बहनें प्रधानमंत्री श्री मोदी जी को बहुत साधुवाद देती हैं कि उन्होंने इतनी ताकत के साथ भारत की संसद में इस अधिनियम को रखा है। जब इस अधिनियम को संसद के पटल पर रखा गया तब परिस्थितियाँ सकारात्मक नहीं थीं प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 2029 में यह बिल लागू हो, उस दिशा में कार्य किया और अभी उस पर संशोधन आ रहा है आने वाले समय में विधानसभा और लोकसभा में संशोधन के साथ यह बिल पारित होगा 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ। महिलाओं ने देश में बहुत बेहतर काम किया भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.(सुश्री)पाण्डेय ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री मोदी ने की, जिसका सकारात्मक परिणाम आया है आज महिलाएं नीति-निर्धारक भी हैं,केवल नीति के लाभार्थी नहीं हैं। महिलाएं अब नीति बनाएंगी जब महिलाएं सदन में बड़ी संख्या में बैठेंगी तो सकारात्मक परिणाम आएगा जो भारत की राजनीति को परिवर्तित करेगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए प्रधानमंत्री का आभार माना मंत्री राजवाड़े ने प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नारी शक्ति वंदन बिल के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बिल महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक कदम है यह बिल महिलाओं के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन लाएगा इस विषय के दृष्टिगत निर्धारित पार्टी कार्यक्रमों के तहत आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस राजधानी रायपुर में संपन्न हुई इसके साथ ही प्रदेश के 10 लोकसभा क्षेत्र में प्रेसवार्ता आयोजित की जाएगी। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। इसके तहत देश के 15 प्रमुख स्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें से छत्तीसगढ़ में रायपुर के पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में 15 अप्रैल को कार्यक्रम होगा 11 तारीख से चालू हो चुका है 16 अप्रैल तक संभाग स्तर पर नारी शक्ति सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे इनमें सामाजिक संगठनों महिला आयोग अनुसूचित जाति एवं जन जाति आयोग की सक्रिय भूमिका होगी इस कार्यक्रम में स्थानीय महिला जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति होगी 15 और 16 अप्रैल को नारीशक्ति पदयात्रा की जाएगी। प्रत्येक पदयात्रा का प्रभारी भाजपा की महिला सांसद, विधायक एवं पदाधिकारियों को बनाया जाएगा एवं पदयात्रा का नेतृत्व प्रतिष्ठित समाजिक सेलेब्रिटी महिला से करवाया जाएगा श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि इसके साथ ही महिल मोर्चा एवं युवा मोर्चा द्वारा बाईक रैली की जाएगी इसके साथ ही मिस्ड कॉल नंबर 966 717 3333 एवं स्टीकर जारी किया जाएगा लेख का प्रकाशन, कलात्मक नवाचार, नारी शक्ति दीवार और ह्यूमन चैन, अन्य प्रमोशन अभियान, सोशल मीडिया अभियान चलाई जाएगी नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर स्थानीय निकायों के द्वारा प्रस्ताव पारित किए जाएंगे इस मौके पर राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडेय, महापौर मीनल चौबे, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडेय, डॉ. किरण बघेल, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कृतिका जैन मौजूद रहीं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read