भाजपा के गांव चलो घर चलो अभियान के तहत डूमरबाहाल में जनसंपर्क, सरकार की समाज कल्याण योजनाओं से विकलांग जनों को व्हील चेयर साईकिल प्रदाय किया गया

भाजपा के गांव चलो घर चलो अभियान के तहत डूमरबाहाल में जनसंपर्क, सरकार की समाज कल्याण योजनाओं से विकलांग जनों को व्हील चेयर साईकिल प्रदाय किया गया

इन्हे भी जरूर देखे

भाजपा के गांव चलो घर चलो अभियान के तहत डूमरबाहाल में जनसंपर्क, सरकार की समाज कल्याण योजनाओं से विकलांग जनों को व्हील चेयर साईकिल प्रदाय किया गया

गरियाबंद–:–भारतीय जनता पार्टी के 47 वां स्थापना दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन 11 अप्रैल 2026 ,दिन-शनिवार समय दोपहर 3.00 बजे, स्थान शासकीय उचित मूल्य दुकान राशन खाद्यान्न वितरण केन्द्र डूमरबाहाल में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर के नेतृत्व में गांव चलो बस्ती चलो अभियान को लेकर ग्राम पंचायत डूमरबाहाल में व्यापक जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिला व मंडल के भाजपाइयों ने घर-घर पहुंचकर केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को विस्तार पूर्वक जानकारी बताए जाने पर इस बीच गांव में 4 विकलांग पीड़ितों ने व्हील चेयर साईकिल की मांग रखी । इस दरम्यान ग्राम पंचायत डूमरबाहाल सरपंच दुकलेश्वर ध्रुवा कार्यक्रम में उपस्थित रहे और उन्होंने तत्काल औपचारिकता से कार्रवाई करते हुए समाज कल्याण विभाग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर उक्त विकलांग जनों को व्हील चेयर साईकिल व बैसाखी प्रदाय किया गया। इस बीच भाजपा जिला सहप्रभारी , समाज सेवक चवन लाल बघेल ने डूमरबाहाल में ‘गांव चलो बस्ती चलो ‘अभियान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व प्रमुख प्रवक्ता के रूप में पदार्पण हुआ था , वहीं विकलांगों ने अपने परिस्थितियां को साझा किया। सरपंच दुकलेश्वर ध्रुवा व जिला सहप्रभारी,समाज सेवक चवन लाल बघेल की आपसी सहमति से मुख्यकार्यकारी अधिकारी व जनपद पंचायत इंस्पेक्टर जीवन लाल बघेल को जानकारी दी गई, उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा विकलांग जनों को लाभान्वित हेतु व्हील चेयर साईकिल प्रदान करने पीड़ितों के मुख्य दस्तावेज मांग कर उन्हें व्हील चेयर साईकिल प्रदान किया गया। इस अवसर पर डूमरबाहाल (बारिकपारा ) बूथ में कार्यक्रम आयोजित किया गया, शासन-प्रशासन द्वारा स्वीकृत किए गए 4 विकलांग में से 02 विकलांग को व्हील चेयर साईकिल प्रदान किया गया,मालती बाई क्षेत्रपाल पति- धनेश्वर क्षेत्रपाल जाति- गाड़ा, कालेश्वर यादव ,पिता- शनिवारू यादव, तो 2 विकलांग जनों को बैसाखी प्रदाय किए गए कियामिती बाई नागेश, पति- कवलसिहं नागेश, संजू कुमार सोनवानी पिता सावेश सोनवानी को बैसाखी प्रदाय किया गया। इस अवसर पर डूमरबाहाल ग्रामीण जनों ने सरपंच दुकलेश्वर ध्रुवा और जिला सहप्रभारी व समाज सेवक चवन लाल बघेल के सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उत्साह और उमंग से समाज सेवा में जूनून के साथ सफलता मिली। इस योगदान से सभी ग्रामीण जनता ने आभार व्यक्त किया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में ग्रामीणों की भारी संख्या में शामिल हुए खास उत्साह देखने को मिला। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच दुकलेश्वर ध्रुवा, जिला सहप्रभारी समाज सेवक चवन लाल बघेल, शोभा चंद पात्र बीजेपी वरिष्ठ कार्यकर्ता, उपेन्द्र कुमार यादव बीजेपी शिक्षा प्रकोष्ठ, कनिष्ठर यादव कार्यकर्ता, व अन्य सभी ग्रामीण जनता महिला,पुरुष, युवा, युवती,बुजुर्ग सहित कई लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read