यज्ञ हवन से शुरू हुए तीन दिवसीय योग शिविर का गरियाबंद में हुआ समापन 

यज्ञ हवन से शुरू हुए तीन दिवसीय योग शिविर का गरियाबंद में हुआ समापन 

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _महिला पतंजलि योग समिति,गरियाबंद के तत्वावधान में गायत्री मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का आज शांति पाठ और संकल्प के साथ समापन हुआ 11 अप्रैल को यज्ञ-हवन से शुरू हुआ यह शिविर 13 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 5:30 से 7:00 बजे तक चला समापन सत्र में मुख्य अतिथि योगाचार्य श्री मिथलेश सिन्हा जी ने साधकों को संबोधित करते हुए कहा जिस तरह यज्ञ से हमने पर्यावरण शुद्धि का संकल्प लिया था उसी तरह योग के नियमित अभ्यास से हमें अपने शरीर और विचारों को शुद्ध रखना है यही सच्ची आहुति होगी उन्होंने सभी महिलाओं से योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया तीन दिनों तक चले शिविर में 30,40 से अधिक महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया योग शिक्षिका एवं उनकी टीम द्वारा सूक्ष्म व्यायाम ताड़ासन, वज्रासन,मंडूकासन के साथ अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका, भ्रामरी प्राणायाम का गहन अभ्यास कराया गया अंतिम दिन एक्यूप्रेशर के महत्वपूर्ण बिंदुओं और मोटापा, थायराइड व जोड़ों के दर्द के लिए घरेलू उपचार भी बताए गए। समिति की जिला प्रभारी श्रीमती मिलेश्वरी साहू ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। “यज्ञ से बाहरी वातावरण और योग से आंतरिक वातावरण शुद्ध हुआ। यह समन्वय ही भारतीय संस्कृति की विशेषता है समापन अवसर पर साधकों ने प्रतिदिन सामूहिक योग करने का संकल्प लिया कार्यक्रम का समापन वैदिक शांति पाठ भारत माता की जय के उद्घोष और प्रसाद वितरण के साथ हुआ श्रीमती ताकेश्वरी तनु साहू जी ने सफल योग कक्षा आयोजन के लिए गायत्री परिवार और सभी नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read