सरस्वती शिशु मंदिर में अंकों का धमाका, परिणाम बना मिसाल,प्रथम से एकादश तक विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास,जिला अध्यक्ष अनिल चन्द्राकर बोले – “यही भैया-बहन देश का उज्ज्वल भविष्य”

सरस्वती शिशु मंदिर में अंकों का धमाका, परिणाम बना मिसाल,प्रथम से एकादश तक विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास,जिला अध्यक्ष अनिल चन्द्राकर बोले – “यही भैया-बहन देश का उज्ज्वल भविष्य”

इन्हे भी जरूर देखे

सरस्वती शिशु मंदिर में अंकों का धमाका, परिणाम बना मिसाल,प्रथम से एकादश तक विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास,जिला अध्यक्ष अनिल चन्द्राकर बोले – “यही भैया-बहन देश का उज्ज्वल भविष्य”

गरियाबंद–:–
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम इस वर्ष ऐतिहासिक और गौरवशाली रहा, जहां कक्षा प्रथम से एकादश तक विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया। विद्यालय परिसर में खुशी, गर्व और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती, ओंकार और सरस्वती माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय अनिल चन्द्राकर जी (जिला अध्यक्ष), विशिष्ट अतिथि माननीय सुरेन्द्र सोनटेके, श्रीमती बिन्दु सिन्हा, तथा अध्यक्षता में माननीय लोकनाथ साहू जी, सत्यप्रकाश मानिकपुरी जी, प्रकाश निर्मलकर जी, श्रीमती वर्षा तिवारी, नरेश कुमार यादव (राजिम विभाग प्रमुख) उपस्थित रहे। साथ ही चैन सिंह बघेल जी (प्राचार्य) एवं योगेश कुमार साहू जी (प्राधानाचार्य) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अतिथियों का स्वागत विश्वनाथ साहू जी (परीक्षा प्रमुख), गोविंद कुमार साहू जी (वैदिक गणित प्रमुख), यशवंत शर्मा जी (बोर्ड प्रभारी), गोविंद किशोर सिन्हा जी (प्रार्थना प्रमुख), श्रीमती रूपा साहू (सांस्कृतिक प्रमुख), श्रीमती कुलेश्वरी साहू (गणित प्रमुख), बलदाऊ राम ध्रुव जी (शोध प्रमुख) ने पुष्पगुच्छ व श्रीफल भेंट कर किया।

वार्षिक परीक्षाफल का संख्यात्मक वाचन प्राचार्य चैन सिंह बघेल जी द्वारा किया गया।

कक्षा प्रथम में प्रथम स्थान – उमा बघेल, महक काशी, युवान धुर्वे, प्रियांशु तारक, योगेश्वरी साहू, कुमकुम सेन, साहेब सोनी, काव्या सेन, महेन्द्र चक्रधारी, सेजल निषाद, ईक्षिय भोई, लक्ष्मीकांत (98.5%); द्वितीय स्थान – निखिल साहू, उन्नति गुप्ता, रूही देवांगन, जया बघेल, चित्राक्षी कंडरा, निलेश नेताम, गुरूदीप यादव, रोहित (97.5%); तृतीय स्थान – तेजस्वी साहू, प्राची देवांगन, सुकृति महंत, दीपिका मंडावी, लायाना साहू, डॉली सोरी, रश्मि साहू, तान्या यादव, तनवीर ध्रुव, शिवम कुमार, महिमा ध्रुव, छव्यांशी निषाद, वैताली, शिक्षा द्विवेदी, संचित यदु, मुनेश ध्रुव (97.5%) रहे।

कक्षा द्वितीय में प्रथम – अंजली बघेल, दिव्यांका कंवर (98.5%); द्वितीय – राशिका साहू, कान्हा साहू (98%); तृतीय – भावना कंवर, एकता ठाकुर, हेतल ध्रुव (97.5%)।

कक्षा तृतीय में प्रथम – भीतिका साहू, रिद्धि ध्रुव (96.5%); द्वितीय – यामिनी (94.5%); तृतीय – याचना निषाद (93.5%)।

कक्षा चतुर्थ में प्रथम – चैतन्या ठाकुर, खुशबू बघेल (98.5%); द्वितीय – यांतिका महंत (98%); तृतीय – खुशी यादव, अंजली मिश्रा (96.5%)।

कक्षा षष्ठ में प्रथम – भूमि कंवर (99.2%); द्वितीय – चिन्मय साहू, कृतिका बंजारी (96.8%); तृतीय – निष्ठा नागवंशी, वीणा (95.3%)।

कक्षा सप्तम में प्रथम – रुद्राक्षी साहू (98.5%); द्वितीय – कोनिका निषाद, ऐश्वर्य देवांगन (97%); तृतीय – नीरज कुमार साहू, डॉली देवांगन (95.8%)।

कक्षा नवम में प्रथम – शौर्य केसरिया (92.3%); द्वितीय – दुष्यंत वर्मा (91.5%); तृतीय – नयन श्याम (89%)।

कक्षा एकादश (विज्ञान संकाय) में प्रथम – प्रियांशु यादव (95.6%); द्वितीय – भावना सिन्हा (91.6%); तृतीय – मोनालिका देवांगन (91%)।
कृषि संकाय में प्रथम – तेजस्वी नाग (77.2%); द्वितीय – निकिता कश्यप (73%); तृतीय – चित्र सेन साहू (71.4%)।

सभी भैया-बहनों को अतिथियों द्वारा प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अभिभावकों एवं माताओं को भी सम्मानित किया गया।

प्राचार्य चैन सिंह बघेल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह परिणाम आचार्यों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है।

मुख्य अतिथि एवं जिला अध्यक्ष अनिल चन्द्राकर जी ने कहा – “सरस्वती शिशु मंदिर के भैया-बहन जिस तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, वह पूरे जिले के लिए गौरव की बात है। यही बच्चे आने वाले समय में देश और समाज का नाम रोशन करेंगे।”

कार्यक्रम का आभार प्रकाश निर्मलकर जी ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक, माताएं, भैया-बहन एवं आचार्य/दीदी – श्रीमती किरण वर्मा, ललेश पटेल, रामनारायण साहू, देवराज नेताम, सुमेश सोनवानी, रितिका ध्रुव, सुश्री बबीता यादव, सुश्री हेमेश्वरी देवांगन, सुश्री नोकेश्वरी ध्रुव, श्रीमती मनीषा गुप्ता, श्रीमती सरोजनी साहू, श्रीमती दीप्ति राजपूत, श्रीमती दुर्गा साहू, सुश्री चेतना देवांगन, सुश्री राधा दीवान, सुश्री द्रौपदी साहू, सुश्री लक्ष्मी कुंजाम, सुश्री ज्योति देवांगन, उपेंद्र शांडिल्य, घनश्याम सिन्हा, अमित नेताम, वेदराम साहू सहित अनेक जन उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read