स्टंटबाजों पर पुलिस का सख्त पहरा, पैरी घुमर डैम पर बढ़ी चौकसी ऊंचाई से कूदने और गहरे पानी में जाने पर चेतावनी, लापरवाही पर कार्रवाई तय समय रहते एक्शन से संभावित हादसे पर लगा ब्रेक

स्टंटबाजों पर पुलिस का सख्त पहरा, पैरी घुमर डैम पर बढ़ी चौकसी ऊंचाई से कूदने और गहरे पानी में जाने पर चेतावनी, लापरवाही पर कार्रवाई तय समय रहते एक्शन से संभावित हादसे पर लगा ब्रेक

इन्हे भी जरूर देखे

स्टंटबाजों पर पुलिस का सख्त पहरा, पैरी घुमर डैम पर बढ़ी चौकसी ऊंचाई से कूदने और गहरे पानी में जाने पर चेतावनी, लापरवाही पर कार्रवाई तय
समय रहते एक्शन से संभावित हादसे पर लगा ब्रेक

गरियाबंद–:–
गर्मी बढ़ते ही पैरी घुमर बांध सैलानियों से गुलजार हो गया है। जिले और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग यहां नहाने और घूमने पहुंच रहे हैं। लेकिन भीड़ के साथ बढ़ते खतरे को देखते हुए पुलिस ने समय रहते मोर्चा संभाल लिया है।

गरियाबंद एसपी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ओम प्रकाश यादव ने पैरी घुमर डैम पर सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ऊंचाई से डैम में कूदने और गहरे पानी में जाने के खतरों को लेकर चेतावनी पोस्टर लगवाए। साथ ही घूमने आए पर्यटकों को सीधे समझाइश दी गई कि लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

थाना प्रभारी ने ग्रामीणों और आसपास के लोगों से भी अपील की कि वे युवाओं को स्टंटबाजी से रोकें। पुलिस ने साफ कर दिया है कि डैम क्षेत्र में उपद्रवी और जोखिम भरी हरकत करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी की जाएगी।

दरअसल, हर साल गर्मी के मौसम में कुछ युवा रोमांच के नाम पर करीब 20 फीट ऊंचाई से गहरे पानी में छलांग लगाते हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। ऐसे में पुलिस की यह पहल संभावित दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

फिलहाल, पुलिस की सतर्कता से पैरी घुमर डैम पर सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है और संभावित हादसों पर अंकुश लगने की उम्मीद बढ़ गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read