देवास जॉब पोर्टल के माध्यम से मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 28 अप्रैल को

देवास जॉब पोर्टल के माध्यम से मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 28 अप्रैल को

इन्हे भी जरूर देखे

देवास जॉब पोर्टल के माध्यम से मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 28 अप्रैल को

आयशर कंपनी देवास औद्योगिक क्षेत्र यूनिट-1, गेट नंबर-1 पर होगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

प्लेसमेंट ड्राइव में आयशर (Eicher) कंपनी द्वारा सीएनसी मशीन ऑपरेटर के 250 से अधिक पदों भर्ती की जाएगी

देवास–:–जिला प्रशासन देवास द्वारा जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए देवास जॉब पोर्टल के माध्यम से एक मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में आयशर (Eicher) कंपनी द्वारा सीएनसी मशीन ऑपरेटर के 250 से अधिक पदों भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी देवास जॉब पोर्टल (https://dewasjob.mp.gov.in/) पर पंजीयन कर साक्षात्कार स्थल पर उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं। प्लेसमेंट ड्राइव में आईटीआई(सभी ट्रेड), 8वीं,10वीं,12वीं एवं स्‍नातक अभ्‍यर्थी भाग ले सकते है। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा कैंटीन एवं बस सुविधा (न्यूनतम कटौती पर) उपलब्ध कराई जाएगी। वेतन शिक्षा, अनुभव एवं कौशल के आधार पर निर्धारित किया जाएगा। प्लेसमेंट ड्राइव आयशर (Eicher) कंपनी #dewas औद्योगिक क्षेत्र यूनिट-1, गेट नंबर-1 पर आयोजित किया जायेगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read