“शिक्षा के पुरोधाओं को सम्मानित विदाई, नवप्राचार्यों के सम्मान से गरिमामय हुआ समारोह”

“शिक्षा के पुरोधाओं को सम्मानित विदाई, नवप्राचार्यों के सम्मान से गरिमामय हुआ समारोह”

इन्हे भी जरूर देखे

“शिक्षा के पुरोधाओं को सम्मानित विदाई, नवप्राचार्यों के सम्मान से गरिमामय हुआ समारोह”

मैनपुर–:–छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ शाखा मैनपुर के तत्वाधान में विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला देहारगुड़ा में एक भव्य एवं गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा सत्र 2025-26 में सेवानिवृत्त हुए आठ शिक्षकों को भावभीनी विदाई देते हुए उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया गया।
समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक श्री विष्णु लाल भैसले, श्री नरोत्तम सिंह साहू, श्री राम जी तिवारी, श्री शंकर लाल वर्मा, श्री हेमलाल जगत, श्री अयोध्या टांडिया, श्री लोकेश्वर राव भोंसले एवं श्री कुमार सिंह बघेल को श्रीफल, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने उनके दीर्घ सेवाकाल, समर्पण एवं विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उनका अनुभव सदैव नई पीढ़ी के शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
इसी अवसर पर व्याख्याता से प्राचार्य पद पर पदोन्नत हुए श्री विष्णु कुमार सोम, श्री केशव प्रसाद अग्रवाणी, श्री गजानन सोनवानी एवं श्री खम्मन लाल साहू का भी सम्मान किया गया। उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि वे अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं कुशलता के साथ करते हुए शिक्षा के क्षेत्र को नई ऊंचाई को प्राप्त कर संघ के मान बढ़ाएंगे संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन चित्रसेन पटेल अध्यक्ष शिक्षक संघ मैनपुर के द्वारा किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से टीकम ठाकुर ,वरुण चक्रधारी, देवलाल बरीहा ,रामचंद्र नागेश ,चिंताराम नेताम, सुंदर लाल ध्रुव, रामजी ध्रुव ,केसरी सिंह नागेश, देवशरण राम साहू ,मुकेश ठाकुर, पवन ठाकुर ,रिकेश्वर तारक, दीपक चतुर्वेदी ,कांतिलाल साहू, ओम प्रकाश वैष्णव, श्रीमती सुरैया टण्वीर, कुमारी प्रेरणा कश्यप ,श्रीमती चित्ररेखा वर्माआदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read