“शिक्षक एकता की नई दिशा: जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मैनपुर में संगठन विस्तार को मिला नया संबल”

“शिक्षक एकता की नई दिशा: जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मैनपुर में संगठन विस्तार को मिला नया संबल”

इन्हे भी जरूर देखे

“शिक्षक एकता की नई दिशा: जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में मैनपुर में संगठन विस्तार को मिला नया संबल”

मैनपुर-:-छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ जिला गरियाबंद के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का विकासखंड मैनपुर में आगमन हुआ। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के शिक्षकों से आत्मीय मुलाकात कर संगठन को और मजबूत बनाने तथा विस्तार के विषय में विस्तृत चर्चा की।
बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष रामकुमार ध्रुव ने शिक्षकों को एकजुट रहने का संदेश देते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक संघ की ताकत उसके सदस्यों की सक्रियता और एकता में निहित है।
इस अवसर पर संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने, तथा शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों पर विशेष बल दिया गया। बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने भी संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए सक्रिय सहयोग का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में रधुनाथ साहू, सतीश कुमार वर्मा, चित्रसेन पटेल, श्रीमती सुरैया टण्वीर के अलावा शिक्षक साथी उपस्थित थे ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read