जिला जेल में बंदियों की आयु सत्यापन के लिए निरीक्षण 5 मामलों में जन्मतिथि सत्यापन की होगी कार्रवाई

जिला जेल में बंदियों की आयु सत्यापन के लिए निरीक्षण 5 मामलों में जन्मतिथि सत्यापन की होगी कार्रवाई

इन्हे भी जरूर देखे

✍️ लोकहित 24 न्यूज़ संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद छत्तीसगढ़ 

गरियाबंद _ सर्वाेच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशों के अनुसार जिला जेल गरियाबंद में बंदियों के आयु सत्यापन के लिए जेल निरीक्षण समिति द्वारा निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अशोक कुमार पाण्डेय के निर्देश तथा जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री अनिल द्विवेदी के मार्गदर्शन में किया गया निरीक्षण के दौरान समिति ने जिला जेल में निरुद्ध बंदियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी वास्तविक आयु की जानकारी ली इस दौरान जेल में 215 बंदी निरुद्ध पाए गए जबकि 13 बंदी अपने प्रकरणों की सुनवाई के लिए न्यायालय गए हुए थे निरीक्षण के दौरान 5 बंदियों ने अपनी आयु 18 वर्ष से कम होने की आशंका व्यक्त की इस पर समिति ने संबंधित बंदियों के जन्मतिथि सत्यापन कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया वहीं निरीक्षण में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया, जिसमें किसी निरुद्ध बंदी के आश्रित बच्चों की देखरेख के लिए कोई अभिभावक उपलब्ध न हो। निरीक्षण के दौरान सहायक जेल अधीक्षक श्री रवि भूआर्य, जेल मास्टर श्री कुंजलाल सिन्हा तथा जेल प्रहरी श्री नरेन्द्र पटेल एवं श्री डेमू यादव उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read