विकास खण्ड गाड़ा समाज पदाधिकारियों की ताजपोशी आज

विकास खण्ड गाड़ा समाज पदाधिकारियों की ताजपोशी आज

इन्हे भी जरूर देखे

विकास खण्ड गाड़ा समाज पदाधिकारियों की ताजपोशी आज

गरियाबंद – देवभोग विकास खण्ड गाड़ा समाज में विभिन्न पदों का चुनाव प्रत्यक्ष लोकतांत्रिक पद्धति से निर्वाचन किया गया था। जिसमें शेष नारायण सोनवानी गाड़ा समाज अध्यक्ष पद पर चुनावों में स्पष्ट बहुमत से जीत दर्ज करने पर शेष नारायण सोनवानी को अध्यक्ष चुना गया। जिसके बाद वह आज 05 जुलाई 2026 , दिन रविवार को शपथ ग्रहण समारोह देवभोग मांझी पारा में आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम की शुरुआत में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर व छत्तीसगढ़ महतारी छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण करते हुए पूजा अर्चना की गई। शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न जिलों से आए हुए मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के रूप में तेज राम जगदले पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्य अतिथि),एल चौहान पूर्व कलेक्टर (विशिष्ट अतिथि) बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव, अध्यक्षता अशोक सोनवानी, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष व छाया विधायक रायपुर सुखचंद बेसरा पूर्व विकास खण्ड गाड़ा समाज अध्यक्ष,लक्ष्मी नाग, बंसी टांडी महासमुंद जिला अध्यक्ष, प्रांतीय उपाध्यक्ष अनामो बघेल के मौजूदगी में विकास खण्ड गाड़ा समाज अध्यक्ष शेष नारायण सोनवानी,सचिव यशवंत कुमार बघेल व कोषाध्यक्ष दिगम्बर स्वर्ण व अन्य सभी नवनिर्वाचित गाड़ा समाज संगठनों के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण दिलाई गई। साथ में महिला शक्ति प्रकोष्ठ समाज अध्यक्ष शुक्रवारी नागेश,सचिव तुलसी प्रधान व संगठन प्रभारी लक्ष्मी उमेश डोंगरे सहित विकास खण्ड गाड़ा समाज प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों को भी शपथ ग्रहण दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित विशिष्ट अतिथि एल चौहान पूर्व कलेक्टर ने विकास खण्ड गाड़ा समाज के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी, साथ में समाज संगठन एकता की बात कही, उन्होंने बताया कि समाज में एकरूपता बने रहने की संदेश दिया। तो वहीं बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक राम ध्रुव ने कहा कि समाज के प्रति जागरूकता, सशक्त व विकासशील समाज की संकल्पना में संगठन को मजबूत व एकता शक्ति को जागृत करना चाहिए। जिससे समाज के संगठन में एकजुट होकर सभी को निःस्वार्थ भाव से अपनी तन मन से सेवा समर्पित करना चाहिए। जिससे समाज संगठन को मजबूती प्रदान होती हैं।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष शेष नारायण सोनवानी ने बताया कि हमें विकास खण्ड गाड़ा समाज को वैभव और विकास के पथ पर आगे ले जाना होगा, हमें समाज में मूलभूत सुविधाओं को कायम रखना होगी, समाज से दूरी बनाए लोगों को जोड़ने की हर संभव प्रयास जारी रहेगी ,पिछड़े हुए उन लोगों को समाज में इंसाफ मिलेगा जिन्होंने सामाजिक, आर्थिक व शिक्षा जैसे मूलतत्वों पर सबल होंगे। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत, जिला व विकास खण्ड गाड़ा समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी,समाजसेवी बुजुर्ग महिला,पुरुष,व युवा,युवती सहित अन्य सभी जेष्ठ श्रेष्ठ गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read