प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9 वीं के नवप्रवेशित बालिकाओं को सायकल तथा पाठ्य-पुस्तक वितरित किया गया।

प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9 वीं के नवप्रवेशित बालिकाओं को सायकल तथा पाठ्य-पुस्तक वितरित किया गया।

इन्हे भी जरूर देखे

प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9 वीं के नवप्रवेशित बालिकाओं को सायकल तथा पाठ्य-पुस्तक वितरित किया गया।

गोहरापदर –:–छ.ग. स्कूल शिक्षा मंत्रालय रायपुर के निर्देशानुसार आज दिनांक 15-07-2026 दिन बुधवार को शास. उच्च. माध्य. विद्यालय गोहरापदर विकासखंड मैनपुर जिला गरियाबंद छ.ग. में शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व संसदीय सचिव एवं विधायक श्री गोवर्धन सिंह मांझी जी उपस्थित थे। विद्यालय के प्राचार्य श्री लालाराम देवांगन जी, शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री केनू राम यादव जी तथा समिति के अन्य सदस्यों के अलावा पालक एवं अभिभावक उपस्थित थे। आयोजन में शाला परिवार के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं सभी कक्षा के छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गोवर्धन मांझी जी ने बताया कि शाला परिवार में प्रवेशोत्सव का आयोजन एक विशिष्ट और सुंदर परंपरा है । इस प्रकार के आयोजन से बच्चो के मन में शाला के प्रति लगाव और अध्ययन के प्रति रुचि जागृत होती है। बच्चों को ये अहसास होता है कि विद्यालय उसके परिवार के समान ही है ।
श्री केनुराम जी ने अपने उदबोधन में बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपनी मेहनत और लगन से अध्ययन का कार्य कर परीक्षा में उत्तम अंको से उत्तीर्ण हो ताकि वे अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सके।
कार्यक्रम में उपस्थित श्री मेघराम बघेल, श्री खगेश्वर् सिंह नायक एवं शासकीय महाविद्यालय गोहरापदर के प्राचार्य श्री सोनवानी जी ने भी विद्यार्थियों को प्रवेशोत्सव की बधाइयाँ देते हुए उनका मार्गदर्शन किया।
प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9 वीं के नवप्रवेशित बालिकाओं को सायकल तथा पाठ्य-पुस्तक वितरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में शाला के प्राचार्य महोदय के द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read