डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, जांता में लोकतांत्रिक माहौल में हुआ छात्र परिषद् चुनाव,विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक किया मतदान एवं विभिन्न विभागों के छात्र प्रतिनिधियों का हुआ चयन

डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, जांता में लोकतांत्रिक माहौल में हुआ छात्र परिषद् चुनाव,विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक किया मतदान एवं विभिन्न विभागों के छात्र प्रतिनिधियों का हुआ चयन

इन्हे भी जरूर देखे

डी.ए.वी. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, जांता में लोकतांत्रिक माहौल में हुआ छात्र परिषद् चुनाव,विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक किया मतदान एवं विभिन्न विभागों के छात्र प्रतिनिधियों का हुआ चयन

बेमेतरा–:– डी.ए.वी.मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, जांता में छात्र नेतृत्व क्षमता, अनुशासन तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास के उद्देश्य से छात्र परिषद् (Student Council) के लिए हेड बॉय, हेड गर्ल, वाइस हेड बॉय एवं वाइस हेड गर्ल का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न कराया गया।
चुनाव में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हेड बॉय पद के लिए 5, हेड गर्ल के लिए 3, वाइस हेड बॉय के लिए 3 तथा वाइस हेड गर्ल के लिए 4 विद्यार्थियों ने अपना नामांकन प्रस्तुत किया। विद्यालय में मतदान के लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएँ विधिवत की गईं। मतदाता सूची, मतदान केंद्र एवं मतपेटी सहित संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। सभी विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतगणना के उपरांत सीताराम चंद्राकर हेड बॉय, जानकी चंद्राकर हेड गर्ल, लिकेश चंद्राकर वाइस हेड बॉय तथा कुनिश्का चंद्राकर वाइस हेड गर्ल निर्वाचित घोषित किए गए। विजयी विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।
इसके साथ ही विद्यालय में विभिन्न विभागों के छात्र प्रतिनिधियों की भी घोषणा की गई। स्पोर्ट्स हेड (गर्ल) के रूप में दिलेश्वरी यादव, स्पोर्ट्स हेड (बॉय) के रूप में रुद्र चंद्राकर, डिसिप्लिन इंचार्ज (बॉय) के रूप में केशव, डिसिप्लिन इंचार्ज (गर्ल) के रूप में अनिका चंद्राकर, कल्चरल इंचार्ज (गर्ल) के रूप में डॉली चंद्राकर, कल्चरल इंचार्ज (बॉय) के रूप में आदित्य पटेल, मेडिकल इंचार्ज (गर्ल) के रूप में अंजलि, मेडिकल इंचार्ज (बॉय) के रूप में पुष्केश्वर निर्मलकर, पॉक्सो इंचार्ज (गर्ल) के रूप में भव्या यादव, पॉक्सो इंचार्ज (बॉय) के रूप में गोपाल साहू , स्वच्छता इंचार्ज आर्यव्रत और अनुराग चंद्राकर बने

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मतदान के महत्व को समझा, लोकतांत्रिक प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया तथा पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ चुनाव का आनंद लिया। साथ ही विभिन्न विभागों के छात्र प्रतिनिधियों के चयन से विद्यार्थियों में नेतृत्व, उत्तरदायित्व, सेवा भावना एवं टीमवर्क की भावना को भी प्रोत्साहन मिला।

विद्यालय के प्राचार्य पी. एल. जायसवाल ने अपने विचार के द्वारा विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि “लोकतंत्र की सफलता जागरूक और जिम्मेदार नागरिकों पर निर्भर करती है। विद्यालय में आयोजित ऐसे चुनाव विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व, अनुशासन, निष्पक्षता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास करते हैं। हमें विश्वास है कि निर्वाचित छात्र प्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के छात्र इंचार्ज विद्यालय के अनुशासन, गतिविधियों एवं विद्यार्थियों के हित में सदैव सक्रिय एवं प्रेरणादायी भूमिका निभाएंगे।”

अंत में विद्यालय परिवार ने सभी निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों एवं विभागीय इंचार्जों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की कामना की।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read