स्कूली छात्र छात्राओं को बताया गुड टच बेड टच एवं यातायात के नियम

स्कूली छात्र छात्राओं को बताया गुड टच बेड टच एवं यातायात के नियम

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻 “लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

स्कूली छात्र छात्राओं को बताया गुड टच बेड टच एवं यातायात के नियम

अमलीपदर शाला प्रभारी श्री चूड़ामणि सोनवानी ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुर्ला पारा के बच्चों को अमलीपदर थाना लेकर गए । थाना भ्रमण करने के बाद थाना प्रभारी श्री ठाकुर सर से अनुरोध किया की वह बच्चों को गुड टच बेड टच एवं यातायात के नियमों का जानकारी दें। थाना में थाना प्रभारी श्री खेत सिंह ठाकुर ने यातायात के नियमों का बहुत ही सटीक ढंग से समझाया। यातायात के नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं से कैसे बचा जा सकता है। हमेशा बाएं चलने,ज़ेबरा क्रॉसिंग पर रुकने की सलाह दी। दुर्घटना का मुख्य कारण ड्रिंक एंड ड्राइव साथ ही हेलमेट न पहनना एवं तेज गति से वाहन चलाना है।श्री कुबेर बंजारे ने गुड टच बैड टच को बहुत ही रोचक ढंग से समझाया और प्रलोभन से बचने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि छोटी-छोटी प्रलोभन से ही आगे बच्चों को प्रभावित करते हैं और बालको एवं बालिकाओं का शोषण करते हैं। उन्होंने बच्चों को माता-पिता का बात माने एवं शिक्षकों का आज्ञा पालन करने तथा अच्छे से पढ़ाई करनी की सलाह दी। साथ ही पुलिस विभाग में भर्ती होने के लिए क्या-क्या शारीरिक एवं शैक्षणिक योग्यताएं होती है उनकी जानकारी दी। समाज में पुलिस की महत्ता एवं उपयोगिता के बारे में बताया। इस विभाग द्वारा बच्चों को चॉकलेट बांटा गया एवं थाना के कार्य विधि को समझाया गया।बच्चों के साथ श्री चूड़ामणि सोनवानी शिक्षिका श्रीमती भारती ठाकुर, श्रीमती सोनम प्रधान पुलिस अधिकारी खेतसिंह ठाकुर , श्री कुबेर बंजारे, श्री हीरा चंद्राकर ,टेमन दुबे आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read