“गजब बेईज्जती खाखी की” ऑन ड्यूटी पुलिस कर्मी को राजफैमिली के लोगों ने पीटा..

“गजब बेईज्जती खाखी की” ऑन ड्यूटी पुलिस कर्मी को राजफैमिली के लोगों ने पीटा..

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

“गजब बेईज्जती खाखी की”

ऑन ड्यूटी पुलिस कर्मी को राजफैमिली के लोगों ने पीटा…..

आनडयूटी पुलिस कर्मी को कल बीच बाजार … राजफैमिली के चार लोंगो ने ,शराब के नशे में धुत होकर खून के निकलते तक पिटा…….

―मामला इतवारी बाज़ार का है……

बताया जा रहा है कि उक्त घटना को अंजाम देने वाले लोग , हमारे राजनांदगांव जिला के लोकप्रिय सांसद संतोष पाण्डेय के काफी करीबी एवं उनके प्रतिनिधि के साले साहब सहित परिवार के लोग हैं। जिन्होंने कल शाम को इतवारी बाजार में बीच सड़क पर आम जनता के सामने खैरागढ़ पुलिस लाइन में पदस्थ एक पुलिस कर्मी को तबियत से पिटाई कर दिया । सूत्रों की माने तो पुलिस कर्मी 1 जुलाई को नए कानून लागू होने वाले प्रचार हेतु बैनर पोस्टर की सामग्री को सभी थाने में वितरण हेतु , टाटा डी आई वाहन से लेकर जा रहा था । इसी बीच इतवारी बाजार पर ट्रैफिक जाम हो गया, जिस पर बौखलाए राज फैमिली के असमाजिक तत्वों ने एक आंनडयूटी पुलिस कर्मी को सरे राह खून के आते तक पिटाई कर दिया । हद तो तब हो गया जब उक्त घटना की शिकायत लेकर पुलिस कर्मी थाने पहुंचा तो स्वंय सांसद प्रितिनिधि अपने रिश्तेदारों को बचाने नेतागिरी करने पहुँच गए।

देर रात तक मामले को लेकर काफी खींच तान चलती रही । सुबह पता चला कि उच्च अधिकारियों के दबाव के चलते शिकायत कर्ता ने मामला वापस ले लिया है।

मतलब कोई भी पुलिस वालों धोकर निकल जायेगा ……. बशर्त बीजेपी के नेता होना चाहिए। शर्म आना चाहिए ….खाखी की थोड़ी इज्जत कर लो साहाब

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read