विकास खण्ड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में 5 दिव्यांग बच्चों को आवश्यक उपकरणों का किया गया वितरण

विकास खण्ड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में 5 दिव्यांग बच्चों को आवश्यक उपकरणों का किया गया वितरण

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव”जिला ब्यूरो चीफ– चरण सिंह क्षेत्रपाल की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

विकास खण्ड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में 5 दिव्यांग बच्चों को आवश्यक उपकरणों का किया गया वितरण

गरियाबंद–: -आज 5 जुलाई, दिन -शुक्रवार को विकासखंड स्तरीय स्कूल प्रवेश उत्सव का आयोजन शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल झाखरपारा में रखी गई थी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, श्री जनक राम ध्रुव विधायक बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र , मुख्य अध्यक्षता श्रीमती नेहा सिंघल अध्यक्ष जनपद पंचायत देव भोग, विशिष्ट अतिथि – श्री सुखचंद बेसरा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत देवभोग, असलम मेमन जनपद सदस्य,यह सभी मान्यवरों के उपस्थिति में प्रवेश उत्सव स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल झाखरपारा में मनाया गया ।कक्षा पहली के 14 छात्र -छात्राओं व कक्षा छठवीं के 7 छात्र -छात्राओं को पाठ्य पुस्तक, गणवेश वितरण करते हुए मुंह मीठा कर कक्षा 9 वीं के 5 छात्रों को पाठ्य पुस्तक वितरण कर व साथ में मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया । छत्तीसगढ़ शासन -प्रशासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग किटें बहु दिव्यांग बच्चों को आवश्यकतानुसार माननीय विधायक महोदय जी,मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष तथा विशिष्ट अतिथियों , के कर कमलों से दिव्यांग कीट वितरण किया गया, जिसमें व्हीलचेयर ,बैग ,एम आर किट ,ब्रेल किट, गृह आधारित की कीट, वितरण किया गया।

3 संकुल केंद्र के 5 छात्र -छात्राओं को दिव्यांग किटें किया गया वितरण –

जोकि कुल 5 छात्र छात्राएं है संकुल केंद्र जाम गांव छात्र 1. डिगेश यादव पिता राजेंद्र यादव कक्षा 2 री अध्ययन पाठशाला कुम्हड़ईखुर्द बहु दिव्यांग बच्चे को पहिया वाली कुर्सी दिया गया है ताकि वह एक स्थान से दूसरे स्थान आने जाने में सुहलयत हो,2. लिज्जा यादव पिता दिगंबर यादव कक्षा 3री शासकीय प्राथमिक शाला कुम्हड़ईखुर्द बच्ची की स्थिति दृष्टिहीन इन्हें ब्रेल कीट प्रदान किया गया।3.ओंकार यादव पिता प्रेम लाल यादव शासकीय प्राथमिक शाला कुम्हड़ईखुर्द कक्षा 4 थी,बच्चा दृष्टिहीन इनको भी ब्रेल कीट दिया गया 4.संकुल केन्द्र झाखरपारा गणेश यादव पिता घना राम यादव शासकीय प्राथमिक शाला झाखरपारा कक्षा 3 रीं छात्र की शारीरिक स्थिति दृष्टिहीन इन्हें भी ब्रेल कीट दिया गया 5.संकुल केन्द्र माड़ा गांव कुमारी कविता पात्र पिता भुजबल पात्र शासकीय प्राथमिक शाला कोदो बेड़ा बच्चे की स्थिति है बौध्दिक दिव्यांग इसे एम .आर.कीट दी गई जोकि उसके दैनिक क्रिया में सुधार हो। इस तरह सभी दिव्यांग बच्चे को विभिन्न कीट वितरण किया गया। छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न योजनाओं में से दृष्टि बाधित बच्चों को परिवहन सुविधा बहू दिव्यांग बच्चों को सहायता सुरक्षा ₹3000 वार्षिक देने का जो प्रावधान है, उसे आवश्यकतानुसार प्रदाय किया जाता है। मुख्य अतिथि जनक राम ध्रुव विधायक बिंद्रा नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र आज के अध्यक्ष श्रीमती नेहा सिंघल एवं विशिष्ट अतिथियों सुखचंद बेसरा व असलम मेमन का स्वागत हेतु कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय देवभोग के छात्राओं द्वारा स्वागत गीत ,सह नृत्य प्रस्तुत किया गया ।कार्यक्रम में रौनकता लाने हेतु सजेस् झाखरपारा एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्रों के द्वारा विभिन्न नृत्य प्रस्तुत कर समां बांधा गया ।विकासखंड शिक्षा अधिकारी ,विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, बीआरपी एवं समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयक के सहयोग से कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ। आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री असलम मेमन जनपद सदस्य, मीना कुमारी वैष्णव जनपद सदस्य,,दर्शन सोनी ,महेश्वर बघेल ,यशवंत ध्रुवा ,वासुदेव बिसी,भगवानों बेहेरा, प्रेमलाल नागेश ,अरुण कुमार सोनवानी , समस्त पालक, शिक्षक , शिक्षिका व अन्य सभी मौजूद रहे।

विकास खण्ड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव पर पधारे मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों व अधिकारियों ने स्कूल प्रांगण में किया पौधारोपण –

शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम समापन के पश्चात वन विभाग से प्राप्त विभिन्न पौधा उपलब्ध कराया गया, जिसे आज विधायक बिंद्रा नवागढ़ क्षेत्र के श्री जनक राम ध्रुव जी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा सिंघल ,उपाध्यक्ष सुखचंद बेसरा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री देवनाथ बघेल ,बीआरसीसी श्री दुल्लू राम सोरी व समस्त संकुल समन्वय के संयुक्त रूप से पौधारोपण किया गया ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read