शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झरगांव के, शैक्षणिक सत्र 2024 – 25 के शाला प्रबंधन विकास समिति के उपाध्यक्ष बने रामानुज नेताम।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झरगांव के, शैक्षणिक सत्र 2024 – 25 के शाला प्रबंधन विकास समिति के उपाध्यक्ष बने रामानुज नेताम।

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

 

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झरगांव के, शैक्षणिक सत्र 2024 – 25 के शाला प्रबंधन विकास समिति के उपाध्यक्ष बने रामानुज नेताम।

गरियाबंद जिले के मैनपुर विकास खण्ड के अमलीपदर क्षेत्र के ग्राम पंचायत झरगांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झरगांव मे शैक्षणिक सत्र 2024- 25 के शाला प्रबंधन विकास समिति के गठन हेतु प्राचार्य के आवाह्न पर पालकों कि बैठक आहूत कि गई। जिसमे पालकों के आपसी मौखिक सहमति एवं गठन निर्देशों का पुर्ण पालना करते हुए नोकेचंद्र दास को अध्यक्ष पद हेतु एंव रामानुज नेताम को उपाध्यक्ष पद हेतु मनोनीत किया गया। साथ हि साथ समस्त कार्यकारणी सदस्यों के रूप मे टेकराम नागेश, जुगेश्वर नागेश, देवीसिंह पटेल, ममता पाथर, सुहागिनी चक्रधारी, देवानंद पाथर, भोज मांझी, टंकेश्वर मांझी, डिकलेश कुमार नेताम, द्रोणा नेताम,भी पदभार ग्रहण किए।
अध्यक्ष पद ग्रहण करने के पश्चात नोकेचंद्र दास ने वहां पर उपस्थित सभी पालकों एवं माननीय प्राचार्य व शिक्षकों तथा समिति के माननीय सदस्यों का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा ” मै सबके मार्गदर्शन से विद्यालय के विकास एवं विद्यार्थीयों के हितों मे बेहतर शिक्षा एवं बेहतर पाठ्यक्रम गतिविधियों के लिए संकल्पित हो कर प्रयत्नशील रहुगां।  उन्होंने कहा  विद्यालय से हि समाज एंव राष्ट्र को  निर्माण कर एक  ऊंची बुलंदियों पर ले जाने वाले शिल्पकार बनते हैं। अध्यक्ष के सम्बोधन के पश्चात उपाध्यक्ष रामानुज नेताम ने सम्बोधन करते हुए कहा ” कि मै सभी सदस्यों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करता हूं तथा धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।  तथा शाला के विकास के लिए हर संभव प्रयास करुंगा एंव स्कूल के समस्या को लेकर सामाधान हेतु संकल्पित रहुगां।
इस बैठक पर सभी सदस्यों ने भी अपनी कर्तव्य के प्रति निष्ठा व लग्न जताई।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read