वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रावनाभाठा में एक पेड़ मां के नाम के तहत कार्यक्रम आयोजित किया

वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रावनाभाठा में एक पेड़ मां के नाम के तहत कार्यक्रम आयोजित किया

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रावनाभाठा में एक पेड़ मां के नाम के तहत कार्यक्रम आयोजित किया

छुरा–:–वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रावनाभाठा में एक पेड़ मां के नाम के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया था।जिसमें सर्वप्रथम पौधा का पूजा अर्चना कर पौधा रोपण किया गया।सबसे पहले वन विभाग के टीम एवं जनप्रतिनिधि द्वारा 30 छायादार औषधीय और सदाबहार सहित कई किस्म के पौधे लगाए।इस अवसर पर सहायक परिक्षेत्र अधिकारी धनेश कुमार साहू ने कहा कि पेड़ पौधे हर जीव के लिए जरूरी है इसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती पेड़ पौधे प्रत्येक जीव के लिए फेफड़ों से कम नहीं है वन और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए साल भर वन विभाग और स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम करवाए जाते हैं। इसके अलावा केशरी ध्रुव जिला पंचायत सदस्य ने भी पेड़ों से जीवन में होने वाले फायदों के बारे में बताया। एक पेड़ मां के नाम के तहत वन विभाग ने पौधारोपण अभियान चलाकर लगभग 30 पौधे लगाए गए।इस अवसर पर वन परिक्षेत्र अधिकारी धीरेन्द्र साहू,जिला पंचायत सदस्य केशरी ध्रुव,सरपंच राजकुमारी ध्रुव,सहायक परिक्षेत्र अधिकारी धनेश कुमार सिन्हा,प्रबंधक नोहर सिंह ध्रुव,परिसर रक्षीत पुष्पा गंधर्व,क्षमेश्वर साहू,चीताराम साहू,तुलसी ध्रुव,लल्लू राम,चन्द्रशेखर नरसिंग,पुरुषोत्तम वन समिति अध्यक्ष देवलाल कमार,समाजसेवी प्रकाश निर्मलकर,पुनितराम ठाकुर,मुकेश ध्रुव, पत्रकार किशन सिन्हा,योगेद्रधर यदु उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read