डूमरबाहाल से केंदूवन कच्ची सड़क मार्ग को लेकर ग्रामीण युवाओं के मन में जाग उठी भूगोलिक दृष्टि कोण परिवर्तन

डूमरबाहाल से केंदूवन कच्ची सड़क मार्ग को लेकर ग्रामीण युवाओं के मन में जाग उठी भूगोलिक दृष्टि कोण परिवर्तन

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” जिला ब्यूरो चीफ– चरण सिंह क्षेत्रपाल की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

 

डूमरबाहाल से केंदूवन कच्ची सड़क मार्ग को लेकर ग्रामीण युवाओं के मन में जाग उठी भूगोलिक दृष्टि कोण परिवर्तन

गरियाबंद–:–आज देवभोग विकास खण्ड के अंतर्गत तेल नदी पार छत्तीस गांवों के मुख्य ग्राम पंचायत डूमरबाहाल से केंदूवन कच्ची सड़क मार्ग की हालात बद से बद्तर बन गई है।जिसे देख कर दोनों ग्राम पंचायतों के युवाओं ने एक सामान्य बैठक रखी गई, उक्त बैठक में गांव के वरिष्ठ ग्रामीण जनताओं को भी शामिल होने आग्रह किया गया । इसी के अनुरूप सभी युवाओं ने कहा कि कच्ची सड़क मार्ग की दुर्दशा को सभी अखबारों में प्रकाशित किया जा चुका है किंतु आज दिन पर्यन्त तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी सुध्द लेने स्थल पर सक्षम हुए, ओर न ही किसी प्रकार कि प्रतिक्रिया सामने सुलझ पाई है। इस लिए हम सभी ग्रामीण जनता शासन -प्रशासन से निवेदन करते हैं कि हमारी गुहार को सुनी जाए और किसी भी तरह से केंदूवन से डूमरबाहाल तक की कच्ची सड़क मार्ग को हालात सुधार किया जाए।
युवाओं ने कहा कि यदि शासन-प्रशासन के द्वारा किसी भी तरह की स्थितियां में परिवर्तन नहीं हुआ तो ब्लाक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने में बाध्य होंगे।इसकी जिम्मेदारी स्वयं जिम्मेदार अधिकारी,कर्मचारी व पंचायत होगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read