प्राकृतिक खेती विषय पर कार्यशाला संपन्न , पीएम किसान सम्मान निधि की 23 वीं किस्त का हस्तांतरित

प्राकृतिक खेती विषय पर कार्यशाला संपन्न , पीएम किसान सम्मान निधि की 23 वीं किस्त का हस्तांतरित

इन्हे भी जरूर देखे

प्राकृतिक खेती विषय पर कार्यशाला संपन्न , पीएम किसान सम्मान निधि की 23 वीं किस्त का हस्तांतरित

खण्डवा–:–शनिवार को कृषि महावि‌द्यालय, खंडवा में “प्राकृतिक खेती” विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित कृषकों को प्राकृतिक खेती की उन्नत तकनीकों, जैविक संसाधनों के प्रभावी उपयोग एवं कम लागत में अधिक एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त करने के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । कार्यशाला में जीवामृत, घनजीवामृत एवं बीजामृत के निर्माण, उपयोग की विधि एवं फसलों पर इनके सकारात्मक प्रभावों के संबंध में व्यावहारिक जानकारी दी गई। साथ ही प्राकृतिक खेती में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न आदानों, मल्चिंग, फसल विविधीकरण, देशी बीजों के संरक्षण विषय पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यशाला में कृषकों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए विभिन्न तकनीकी विषयों पर चर्चा की गई तथा प्राकृतिक खेती को जन-आंदोलन के रूप में विकसित करने पर बल दिया गया।
इस कार्यशाला के साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किसानों ने देखा। इस अवसर पर सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक खंडवा श्रीमती कंचन मुकेश तनवे, विधायक पंधाना, श्रीमती छाया मोरे, विधायक मांधाता श्री नारायण पटेल, महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, जनपद अध्यक्ष छैगांव माखन श्री महेंद्र सावनेर सहित जिले के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उपस्थित अतिथियों द्वारा प्राकृतिक खेती से सम्बंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्रीमती श्रृष्टि देशमुख, उप संचालक कृषि श्री नीतेश कुमार यादव, परियोजना संचालक आत्मा श्री आनंद सिंह सोलंकी सहित कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read