एकल विद्यालय संच के आचार्यों की बैठक शिशु मंदिर गोहरापदर मे हुई सम्पन्न

एकल विद्यालय संच के आचार्यों की बैठक शिशु मंदिर गोहरापदर मे हुई सम्पन्न

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

एकल विद्यालय संच के आचार्यों की बैठक शिशु मंदिर गोहरापदर मे हुई सम्पन्न


गोहरापदर-:-एकल विद्यालय उरमाल संच के आचार्यों की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर गोहरापदर मे सम्पन्न हुआ,

एक दिवसीय आचार्यों के कार्ययोजना बैठक मे प्राथमिक शिक्षा प्रमुख अंचल नयापारा गनीराम दीवान,संच अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी,संरक्षक खगेश्वर नायक,कोषाध्यक्ष प्रकाश कश्यप,सचिव लम्बोदर साहू,संच प्रमुख बिसाहू राम ध्रुव के सानिध्य मे बैठक सम्पन्न हुआ,

जिसमें एकल अभियान के तहत प्राथमिक शिक्षा,संस्कार शिक्षा,आरोग्य शिक्षा, जागरण एवं ग्राम विकास विषय पर विस्तार से चर्चा कर कार्ययोजना बनाई एवं संच के सभी विद्यालयों में गुरु पूर्णिमा मनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई

साथ ही गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संच अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी व्दारा आचार्या बहनों को गणवेश साड़ी भेंटकर सम्मानित किया गया,संच अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने उद्बोधन में कार्ययोजना के दृष्टिगत विभिन्न बिंदुओं प्रकाश डालते हुए विद्यालय में किस प्रकार क्रियान्वयन करें मार्गदर्शन किया एवं आचार्यों को सक्रिय रूप से विद्यालय में अपनी भूमिका का निर्वहन करने प्रेरित किया,ताकि हमारे भैया बहनों को पंच शिक्षा का लाभ किस प्रकार प्राप्त हो मार्गदर्शन किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read