संकुल स्तरीय पालक शिक्षक सम्मेलन 2024 गोढ़ीयारी में संपन्न

संकुल स्तरीय पालक शिक्षक सम्मेलन 2024 गोढ़ीयारी में संपन्न

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव”प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

 

संकुल स्तरीय पालक शिक्षक सम्मेलन 2024 गोढ़ीयारी में संपन्न

राज्य कार्यालय के दिशा निर्देशानुसार के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोढ़ीयारी में पालकों से बेहतर संवाद स्थापित करने तथा बच्चों की प्रगति से अवगत कराने हेतु संकुल स्तरीय मेगा पालक शिक्षक सम्मेलन 2024-25 का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र पर मुख्य अतिथि श्री भूमिलता यादव जनपद सदस्य जनपत पंचायत मैनपुर, विशेष अतिथि श्री तिरेश प्रधान अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय मर्यादित बैक अध्यक्षता, श्री टीकम सिंह मांझी सरपंच ग्राम पंचायत गोढ़ीयारी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर बैठक की शुरुआत की गई।
अतिथियों, एसएमसी सदस्यों व पालकों के स्वागत पश्चात मंच संचालनकर्ता श्री कमल किशोर ताम्रकार द्वारा संकुल स्तरीय मेगा पालक शिक्षक सम्मेलन का संक्षिप्त परिचय दिया गया।
जिसमें चर्चा के मुख्य बिंदु मेरा कोना, छात्र दिनचर्या, बच्चे ने आज क्या सीखा, बच्चा बोलेगा बेझिझक, बच्चों की अकादमिक प्रगति एवं परीक्षा पर चर्चा, पुस्तकों के उपलब्धता सुनिश्चित करना, बस्तारहित शनिवार, विद्यार्थियों की आयु या कक्षा अनुरूप स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषण की जानकारी, आय जाति निवास प्रमाण पत्र, न्योता भोज, विभिन्न परीक्षाओं एवं योजनाओं की जानकारी तथा विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से शिक्षा हेतु पालकों को अवगत कराना शामिल था। इनमें से बिंदु क्रमांक 1 से 12 तक शिक्षको के द्वारा विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए अभिभावकों को बताया गया।
तत्पश्चात के द्वारा स्कूलों में दी जाने वाली दवा आयरन फोलिक एसिड व क्रीमी नाशक दवाई तथा अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परीक्षण के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।
संकुल समन्वयक के द्वारा शासन द्वारा चलाई जाने वाली शिक्षा संबंधित विभिन्न योजनाएं जैसे छात्रवृत्ति योजना, आय जाति निवास, सरस्वती साइकिल योजना, मुस्कान योजना आदि विषयों पर अभिभावकों को विस्तृत जानकारी दी गई।
श्री तिरेश प्रधान भाजपा जिला युवा मोर्चा द्वारा मेगा पालक शिक्षक सम्मेलन की सराहना की गई तथा पालकों से आवाहन किया गया कि वह विद्यालय के प्रत्येक बैठक व स्कूल गतिविधियों में शामिल होकर बच्चों का सर्वांगीण विकास करने में शिक्षकों को सहयोग प्रदान करें।
कार्यक्रम के दौरान पालकों को ई जादुई पिटारा ऐप डाउनलोड करा कर बच्चों को रोचक तरीके से सीखाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए प्राथमिक शाला के बच्चों द्वारा स्वागत गीत व स्वागत नृत्य, प्राथमिक शाला के बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु पारितोषिक वितरण किया गया जिससे बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के अंत में श्री रमेश कश्यप प्रधान पाठक माध्यमिक शाला गोढीयारी
के द्वारा अतिथियों, पालकों एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों को आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संकुल समन्वयक श्री सुभाष पाण्डेय व संकुल के 10 विद्यालयों के प्रधान पाठक, व शिक्षक, शिक्षिकाएं व कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। जिसमे प्रमुख रूप से मूकेश सिंहा, गिरवर हरपाल, परमेश्वर बघेल, रमेश कश्यप, तेज कुमार सिंहा, यरेंद्र कोमर्रा,राम जी पहाड़िया, प्रवीण राव,कमलेश जोशी, सविता जोशी, सरिता ध्रुव पालकों में प्रमुख रूप से अमर लाल यादव, फत्तू राम, मधु राम, रूप राम , सुकलाल, लखन लाल, भोजलाल,वेदराज, इशोराम, जीवनलाल, हुमेंद्र कुमार भाठी, कुंज बिहारी, खगेश्वर ध्रुव, लक्ष्मी कांत, दीनबंधु हिरादी बाई, पवित लाल , धनुर्धर ध्रुव आदि लोगों का विशेष सहयोग रहा उक्त कार्यक्रम में जिला गरियाबंद से श्री अरूण कर्श जी उप अभियंता लोक निर्माण विभाग नोडल अधिकारी के रूप में उपस्थित होकर पुरे कार्य क्रम की रूप रेखा का मॉनिटरिंग करते हुए सहयोग प्रदान किए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read