गरियाबंद जिले में 29 अगस्त को शुभारंभ किया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

गरियाबंद जिले में 29 अगस्त को शुभारंभ किया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

इन्हे भी जरूर देखे

 

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” जिला ब्यूरो चीफ– चरण सिंह क्षेत्रपाल की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

गरियाबंद जिले में 29 अगस्त को शुभारंभ किया गया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस

 

गरियाबंद–:– 29 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के शुरुआती में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सभी जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर इन बीमारी से जड़ सहित मुक्त कराईं जाने हेतु जारी एडवाइजरी में दिए गए दिशा-निर्देश का गंभीर पूर्वक पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है।29 अगस्त, गुरुवार को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययन करने वाले बच्चों को कृमि नाशक गोलियां सेवन करवा कर इस अभियान को शुरूआत की गई। इस दौरान देवभोग कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्र -छात्राओं को कृमि नाशक गोलियां सेवन कराकर देवभोग बीएमओ डॉ प्रकाश साहू ने बताया कि यह अभियान 29 अगस्त से 4 सितंबर तक निरंतर चलती रहेगी।देवभोग विकास खण्ड के सभी शैक्षणिक संस्थानों आंगनबाड़ी केंद्रों में भी कृमि नाशक दवा भेजी गई है। इस अभियान को भागीदारी लाकर बच्चों को कृमि मुक्त कराने की अपील डॉ साहब बीएमओ प्रकाश साहू जी ने किया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read