मरौदा शासकीय प्राथमिक शाला में उल्लास साक्षरता केन्द्र का शुभारंभ जिलाधीश श्रीमान दीपक अग्रवाल द्वारा किया गया

मरौदा शासकीय प्राथमिक शाला में उल्लास साक्षरता केन्द्र का शुभारंभ जिलाधीश श्रीमान दीपक अग्रवाल द्वारा किया गया

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” संवाददाता– विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

मरौदा शासकीय प्राथमिक शाला में उल्लास साक्षरता केन्द्र का शुभारंभ जिलाधीश श्रीमान दीपक अग्रवाल द्वारा किया गया

गरियाबंद जिला कलेक्टर द्वारा सभी स्वंयसेवी शिक्षकों को किताब पेन देकर व टोपी पहनाकर उनके कार्य के लिए शाबाशी दिए साथ में असाक्षरों को भी किताब देकर उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किए जिलाधीश महोदय द्वारा ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधि और जनपद सदस्य उपस्थित पालक शिक्षक स्वयं सेवी शिक्षक ग्राम सचिव और बच्चों को उल्लास शपथ दिलवाई गई जिला शिक्षा अधिकारी श्री सारस्वत सर जी द्वारा उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के बारे में प्रेस वार्तालाप पर लोकहित 24 न्यूज़ को बताया गया कि यह कार्यक्रम 15 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों को सशक्त और सक्षम बनाना है उन्होंने आगे प्रेस वार्तालाप पर लोकहित 24 न्यूज़ को
यह भी बताया कि यह न केवल पढ़ने लिखने और अंकगणित की समझ बनाता है बल्कि महत्वपूर्ण जीवन कौशल व्यवसायिक कौशल शिक्षा भी प्रदान करता है इसलिए हमें स्वयं और परिवार के सदस्यों को भी पढ़ने के लिए प्रेरित करना है कार्यक्रम का उद्देश्य वाचन डी पी ओ श्री बुद्ध विलास द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में विकास खंड शिक्षा अधिकारी बीआरसी गरियाबंद बी पी ओ श्री वैंकटेश साहू ग्राम प्रभारी श्रीमती ईश्वरी सिन्हा संकुल समन्वयक श्री लोकेश्वर सोनवानी जनपद सदस्य श्रीमती रमसिला चंद्रवंशी सचिव श्री अनुज ठाकुर और समस्त शिक्षक स्टाफ पालक गण और बच्चे उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read