जसगीत गायक अर्जुन धनंजय के भजनों में झूमे गिधनी प्रतिदिन हो रही माता की सेवा

जसगीत गायक अर्जुन धनंजय के भजनों में झूमे गिधनी प्रतिदिन हो रही माता की सेवा

इन्हे भी जरूर देखे

✍🏻”लोकहित 24 न्यूज़ एक्सप्रेस लाइव” प्रधान संपादक– सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद (छत्तीसगढ़)

 

जसगीत गायक अर्जुन धनंजय के भजनों में झूमे गिधनी

प्रतिदिन हो रही माता की सेवा

छुरा–:–नगर सहित ग्रामीण अंचलों के देवी मंदिरों में आस्था के दीप प्रज्वलित की गई है।माता के दर्शन करने भक्तों का तांता लगा हुआ है।श्रद्धालु बाजे गाजे के साथ माता की आराधना में डूबे हुए हैं। जगह-जगह मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर शक्ति की भक्ति में डूबे हुए हैं।देवी मंदिरों में माता की सुंदर फुलवारी सजाकर ज्योति कलश भी स्थापित की गई है।मंदिर देवालयों में भक्तगण ढोल,मांदर,झांझ,मंजीरा,चांग बाजा के साथ माता के यश का बखान कर रहे है।इस बीच ग्राम गिधनी के शीतला मंन्दिर में माता के द्वार पहुंचकर अंचल के ख्यातिलब्ध सेवा मंडली जय मां महामाया सेवा समिति द्वारा गीतों के साथ पूजा अर्चना कर मांदर के धुन में सेवा किया गया।मंडली के मुख्यगायक शिक्षक अर्जुन धनंजय सिन्हा,योगिता, गुंजन,नाल वादन मोहन, पुराण,मांदर वादन सागर, प्रवीण सिन्हा,कोरस राहुल नामदेव,छन्नू,भेखराज,
लूसेन,खुमेश,देवेन्द्र ठाकुर द्वारा सुंदर भजनों से माता की महिमा का बखान किया गया।पुजारी देवनाथ ठाकुर, बेदुराम ठाकुर,कोमल ठाकुर,हेमलाल ठाकुर,तरुण ठाकुर,लोकेश ठाकुर,बिशाल यादव,सामाजिक कार्यकर्ता पुनितराम ठाकुर ने श्रीफल प्रसाद भेंटकर माता के भक्तों को पुनःआने का आमंत्रण प्रेषित किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read